शनि देव उदय होकर बनाएंगे ‘धन राजयोग’, इन 3 राशि वालों की पलट सकती है किस्मत, करियर- कारोबार में तरक्की के योग

Shani Dev Uday: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अस्त और उदय होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव मार्च की शुरुआत में कुंभ राश

4 1 36
Read Time5 Minute, 17 Second

Shani Dev Uday: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अस्त और उदय होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव मार्च की शुरुआत में कुंभ राशि में (Shani Uday In Kumbh) उदय होंगे। जिससे वह शश महापुरुष राजयोग (धन राजयोग) बनाएंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस योग का शुभ फल प्राप्त होगा। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का उदय होना कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शनि देव शश राजयोग बनाकर बैठे हुए हैं। इसलिए इस समय राजनीति से जुड़े हुए लोगों को मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपको भाग्योदय भी हो सकता है। वहीं जिन लोगों का बिजनेस ऑयल, पेट्रोलियम, लोहा और खनिज पदार्थ से जुड़ा हुआ है, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं शनि देव आपके लग्न भाव में उदय होंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में सप्तम स्थान पर शश महापुरुष राजयोग बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। साथ ही पार्टनरशिप के मामलों में भी लाभ होगा। बिजनस में कोई नई डील हो सकती है। वहीं नए व्यापारिक समझौते होने से आपको लाभ हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह से इस वक्‍त जो काम करेंगे उसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का उदय होना वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम स्थान में उदय होने जा रहे हैं। जिसे व्यापार और नौकरी का भाव माना जाता है। इसलिए यह अवधि आपको काम- कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकती है।

साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और ऑफिस में वरिष्‍ठजनों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं, वह इस अवधि में व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने राजस्थान में ब्राह्मणों व मुस्लिमों से बनाई दूरी, पहली बार दोनों समुदाय को नहीं दिया टिकट

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस ने 25 में 22 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। सीकर सीट इंडिया गठबंधन में शामिल माकपा और नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लिए छोड़ी गई है। डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट भ

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now