राष्ट्रपति मुर्मू के ओडिशा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम; 150 अफसर के साथ 35 प्लाटून होंगे तैनात

संवाद सूत्र, संबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबलपुर दौरे को लेकर पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा उपनगर बुर्ला स्थित महानदी कोलफिल्डस लिमिटेड के मुख्यालय जागृति विहार स्थित हवाईपट्टी में भारतीय वायुसेन

4 1 43
Read Time5 Minute, 17 Second

संवाद सूत्र, संबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबलपुर दौरे को लेकर पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा उपनगर बुर्ला स्थित महानदी कोलफिल्डस लिमिटेड के मुख्यालय जागृति विहार स्थित हवाईपट्टी में भारतीय वायुसेना की ओर से शनिवार के दिन एयरक्राफ्ट एमआई-17 का ट्रायल रन भी किया गया।

बताया गया है कि 21 नवंबर को दोपहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जेट प्लेन से झारसुगुड़ा स्थित वीर सुरेंद्र साय हवाईअड्डे पहुंचेंगी और वहां से एयरक्राफ्ट एमआई-17 से बुर्ला पहुंचेंगी।

वहीं, मंगलवार शाम 21 नवंबर को बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पंद्रहवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी।

कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का इंतजाम

बुधवार दोपहर 22 नवंबर को संबलपुर के किलासमा निकटस्थ ब्रह्मकुमारी के पावन सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत ब्रह्मकुमारी के राजयोगी मृत्युंजय, राजयोगिनी शैलु दीदी और राजयोगिनी पार्वती दीदी के साथ शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु के इस दौरे को देखते हुए संबलपुर जिला पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

उत्तरांचल पुलिस आईजी डॉ. दीपक कुमार और एसपी मुकेश कुमार भामो ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया है और बताया है कि राष्ट्रपति के इस दौरे को देखते हुए 150 पुलिस अधिकारी और 35 प्लाटून पुलिस बल को विभिन्न स्थानों में तैनात किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सामान्य ट्रेन से यात्रा करने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, तय करेंगी 32 किमी का सफर; जानिए कैसी है तैयारियां

यह भी पढ़ें: प्यार का ये कैसा अंजाम! प्रेम, शादी और बच्चे, अब दूसरे की खातिर रच डाली साजिश, फिर...

यह भी पढ़ें: पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'मिधिली', क्‍या ओडिशा को है इससे सतर्क रहने की जरूरत, अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: भगवान राम और माता सीता ने व्रत रखकर सबसे पहले की थी छठ पूजा, व्रत रखकर की थी सूर्य देव की आराधना

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Train News: फिर टिकट के लिए होगी मारामारी! कोहरे की वजह से 1 मार्च तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, हावड़ा-दिल्ली रूट सबसे ज्यादा प्रभावित; चेक करें लिस्ट

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने घने कोहरे का पूर्वानुमान को देखते हुए लंबी दूरी की 6 ट्रेनों का परिचालन 4 दिसंबर से लेकर 1 मार्च 2024 तक रद्द करने का निर्णय ले लिया है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now