स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, भुवनेश्वर। उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया है। राजधानी भुवनेश्वर के साथ कटक, पुरी, अनुगुल, जटनी आदि जगहों पर सामूहिक रूप से इस पर्व का भव्य आयोजन किया गया, जहां पर छठव्रतियों ने अस्तचलगामी एवं उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
स्टार्टअप ओडिशा के कार्यकारी चेयरमैन डा ओंकार राय सम्मानित
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कुआखाई नदी के तट पर आयोजित छठपूजा के मंच पर आज ओडिशा स्टार्टअप ओडिशा के कार्यकारी चेयरमैन डा ओंकार राय सम्मानित किए गए।
हिन्दी विकास मंच की ओर से आयोजित छठ पूजा कमेटी के चेयरमैन अनिल सिंह एवं अन्य सदस्यों ने डा. ओंकार राय दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा यहां छठ पूजा आयोजन के इतिहास के बारे संक्षिप्त जानकारी दी।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
डा. राय नेहिन्दी विकास मंच का जताया आभार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मूल निवासी तथा स्टार्टअप ओडिशा के कार्यकारी चेयरमैन डा ओंकार राय बतौर विशिष्ट अतिथि यहां अपनी पत्नी के साथ उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि यहां आने के बाद उन्हें गांव की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने आमंत्रित करने के लिए हिन्दी विकास मंच के प्रति आभार जताया तथा छठव्रतियों को अपनी शुभकामनाएं दी। डा राय ने यहां के भव्य आयोजन की खूब प्रशंसा की।
हिन्दी विकास मंच हर साल करता है छठ पूजा का आयोजन
उल्लेखनीय है कि हिन्दी विकास मंच की ओर से हर साल कुआखाई घाट पर छठपूजा आयोजन की तैयारियां की जाती हैं।
इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के हजारों की संख्या में छठव्रती अपने परिवार जनों के साथ यहां भगवान सूर्य की पूजा करने और अर्घ्य देने के लिए उपस्थित होते हैं।
यहां का पूरा माहौल आध्यात्मिक रहता है। आज यहां पर सांसद अपराजिता षाड़ंगी ने भी भगवान सूर्य की पूजा की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.