SSC CGL भर्ती से भरी जाएंगी इतनी वैकेंसी, किस विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती?

SSC CGL Final Vacancy 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 17 नवंबर, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल 2023 के लिए फाइनल वैकेंसी डिटेल जारी कर दी हैं. भर्ती अभियान के तहत देशभर के अलग अलग विभागों/ मंत्रालयों में कुल 8415 वैकेंसी भर

4 1 34
Read Time5 Minute, 17 Second

SSC CGL Final Vacancy 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 17 नवंबर, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल 2023 के लिए फाइनल वैकेंसी डिटेल जारी कर दी हैं. भर्ती अभियान के तहत देशभर के अलग अलग विभागों/ मंत्रालयों में कुल 8415 वैकेंसी भरी जानी हैं.

वे सभी उम्मीदवार जो कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2023 के लिए चयन प्रक्रिया का हिस्सा हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट-https://ssc.nic.in/ पर उपलब्ध डिटेल नोटिस देख सकते हैं. नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां भी दिया गया है.

एसएससी सीजीएल पदों के लिए फाइनल रूप से चयनित उम्मीदवारों को सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी समूह 'बी' राजपत्रित (गैर मंत्रिस्तरीय), सहायक, निरीक्षक (निवारक अधिकारी), निरीक्षक पद, उप निरीक्षक (सीबीआई), सहायक/ सहायक अधीक्षक, अनुसंधान सहायक और अन्य सहित पदों पर नियुक्त किया जाएगा.

जारी संक्षिप्त नोटिफिकेशन के मुताबिक, सबसे अधिक संख्या इंस्पेक्टर (सीजीएसटी और सेंट्रल) की है. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय में एक्साइज) यानी 2389 पद भरे जाने हैं.

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विभाग/ मंत्रालयों के मुताबिक पदों के नाम, समूह, कुल वैकेसी, आयु सीमा, सैलरी लेवल और अन्य डिटेल देख सकते हैं. आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से इसकी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

How To Download: Final Vacancies for CGL Examination - 2023

स्टेप I: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर जाएं.

स्टेप II: होमपेजपर 'लेटेस्ट न्यूज' स्केशन पर जाएं.

स्टेप III: होम पेज पर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2023 (16.11.2023 तक) के लिए फाइनल वैकेंसी के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप IV: आपको इसकी पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर मिल जाएगी.

स्टेप V: अब आप इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे एसएससी सीजीएल फाइनल वैकेंसी 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/Final_Va...

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

LiveElection Results : रुझानों में कांग्रेस से छिन रही राजस्थान की सत्ता, तेलंगाना में पहली बार केसीआर आउट?

विधानसभा चुनाव ​परिणाम 2023 LIVE: मध्य प्रदेश, राजस्थान,

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now