252 करोड़ रुपये में किसने खरीद लिया एक फ्लैट? मुंबई में देश की सबसे महंगी डील, जानें हर एक डिटेल

India’s biggest Deal: सपनों का शहर और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को देश के सबसे महंगे शहरों में से एक है। यहां क्या खास और क्या आम, हर कोई अपने सपनों का घर खरीदना चाहता है। यहां एक से बढ़कर एक महंग

4 1 95
Read Time5 Minute, 17 Second

India’s biggest Deal: सपनों का शहर और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को देश के सबसे महंगे शहरों में से एक है। यहां क्या खास और क्या आम, हर कोई अपने सपनों का घर खरीदना चाहता है। यहां एक से बढ़कर एक महंगे और आलीशन घर हैं। बड़े-बड़े फिल्मी सितारों से लेकर इंडस्ट्रियल तक के आशियाने यहां करोड़ों रुपये के हैं। अब जानकारी मिली है कि मुंबई में एक ट्रिपलेक्स फ्लैट को 252 करोड़ रुपये में बेचा गया है।

रियल एस्टेट सूत्रों के मुताबिक, 252 करोड़ रुपये का यह महंगा घर उद्योगपति नीरज बजाज ने खरीदा है। यह डील मैक्रोटेक डिवेलपर्स (लोढ़ा ग्रुप) के बीच हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घर एक ट्रिपलेक्स फ्लैट है और दक्षिण मुंबई के महंगे मालाबार हिल इलाके में बन रही एक बिल्डिंग में है। इस फ्लैट का एरिया 18 हजार स्क्वायर फुट बताया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि यह देश में अभी तक की सबसे महंगी डील है।

इससे पहले मुंबई में ही फरवरी 2023 में इंडस्ट्रियलिस्ट बी.के. गोयनका ने भी 30 हजार स्क्वायर फुट एरिया वाला एक पेंटहाउस खरीदा था। इस पेंटहाउस की डील 240 करोड़ रुपये में हुई थी। बता दें कि गोयनका वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन हैं। अब तक यह भारत की सबसे बड़ी डील कही जा रही थी। लेकिन अब मुंबई में बजाज और लोढ़ा ग्रुप के बीच हुई 252 करोड़ की डील सबसे महंगी डील बन गई है।

13 मार्च को रजिस्टर्ड हुई डील

जानकारी के मुताबिक, लोढ़ा ग्रुप और बजाज के बीच डील का एग्रीमेंट 13 मार्च, 2023 को रजिस्टर्ड हुआ। नए ट्रिपलेक्स फ्लैट के साथ 8 कार पार्किंग स्लॉट दिए गए हैं। डील के दस्तावेज IndexTap.com ने शेयर किए हैं। इस डील के लिए कुल 15.15 करोड़ रुपये स्टैम्प ड्यूटी के तौर पर चुकाए गए हैं। इस प्रोजेक्ट को लोढ़ा मालाबार पैलेसेज कहा जा रहा है और यह समंदर किनारे है। इसमें 31 फ्लोर बनाए गए हैं।

इसके अलावा रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बजाज ग्रुप के नीरज बजाज ने इस प्रोजेक्ट में सबसे ऊपर के तीन फ्लोर भी बुक किए है। प्रति स्क्वायर फुट के हिसाब से फ्लैट की कीमत 1.4 लाख रुपये है। जानकारी के मुताबिक, उद्योगपति ने फ्लैट के लिए एडवांस पैसा दे दिया है और बाकी की रकम बिल्डिंग को ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट (OC) मिलने के बाद दी जाएगी। बता दें कि यह इमारत महाराष्ट्र के राजभवन के करीब है।

प्रॉपर्टी एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल मुंबई में 1 मार्च से पहले बड़े और लग्जरी फ्लैट की डील फाइनल की जा रही हैं। इसकी वजह है, अप्रैल 2023 से कैपिटन गेन को सेक्शन 54 के तहत निवेश करना होगा। इसकी लिमिट 0 से 10 करोड़ रुपये तक है और इसके ज्यादा की रकम पर टैक्स देना होगा। यही कारण है कि मुंबई में लगातार लोग महंगी प्रॉपर्टी और लग्जरी फ्लैट खरीद रहे हैं।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Bihar Police Vacancy: बिहार पुलिस में बंपर बहाली, 24269 पदों पर होगी भर्ती; ADG ने बताया कब जारी होगा रोस्‍टर?

राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार पुलिस में अगले साल भी बंपर बहाली होगी। इस साल जारी 21 हजार 391 सिपाही और 1275 दारोगा की बहाली के तुरंत बाद सिपाही और दारोगा के 24 हजार से अधिक नए पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now