एजुकेशन डेस्क। NEET UG 2023 Exam City Slip: मेडिकल, डेंटल और आयुष के क्षेत्र में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली स्नातक प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2023 के लिए एनटीए की ओर से इस सप्ताह के अंत तक एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी जहां से आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। NEET UG 2023 का आयोजन 7 मई को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम के 5ः20 तक एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा से 6 या 7 दिन पहले जारी की जा सकती है।
NEET UG 2023 Exam City Slip: कैसे कर सकते हैं डाउनलोड
नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्रदान की जाती है। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद Candidate's activity पर क्लिक कर एग्जाम सिटी लिंक पर क्लिक लॉगिन क्रेडेंशियल (आवेदन संख्या एवं जन्मतिथ) दर्ज करके सबमिट कर दें। आपकी स्लिप ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे प्रिंट भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप को परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य नहीं है।
21 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन
नीट यूजी 2023 के लिए पहली बार 21 लाख 10 हजार उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया है। पिछले वर्ष के मुताबिक इस बार लगभग आवेदनकर्ताओं की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है। वर्ष 2022 में इस परीक्षा के लिए 18 लाख 72 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 मार्च से 06 अप्रैल 2023 तक पूरी की गई थी।
कब आएगा एडमिट कार्ड
नीट यूजी 2023 के लिए आवेदनकर्ताओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक या दो दिन पहले जारी किए जाते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने पर आप रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
परीक्षा पैटर्न
नीट यूजी 2023 प्रवेश परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए कुल 3 घंटे 20 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक प्रदान किए जाएंगे। परीक्षार्थी ध्यान रखें कि परीक्षा में माइनस मार्किंग भी रखी गई है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर एक अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.