RRB Group D Recruitment Result 2022 Declared: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप ‘डी’ का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट जोनवार जारी किया गया है। रांची, पटना, भोपाल, इलाहाबाद सहित कुल 11 जोन के लिए रिजल्ट घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in या अपने संबंधित जोन की वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी रांची, अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, चेन्नई, कोलकाता, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, भोपाल, गुवाहाटी और पटना जोन के लिए नतीजे घोषित किए गए है। जल्द ही अन्य जोन के भी परिणाम घोषित किए जाएंगे।
बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने साल 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए करीब 1 लाख से अधिक पदों को भरा जाना है। वहीं 12 मार्च 2019 से 12 अप्रैल 2019 तक आवेदन लिए गए थे।
कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा का आयोजन देरी से किया गया था। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 5 चरणों में किया गया था। परीक्षा का पहला चरण 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त तक, दूसरा चरण 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक, तीसरा चरण 8 सितंबर 2022 से 19 सितंबर 2022 तक, चौथा चरण 19 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 और पांचवें चरण की परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2022 तक किया गया है। वहीं आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 14 अक्टूबर 2022 को जारी की गई थी और 19 अक्टूबर 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया गया था।
RRB Group D 2022 | RRB Group D Dates 2022 |
---|---|
आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन डेट | 23-Feb-2019 |
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन डेट | 12- Mar-2019 to 12-Apr-2019 |
ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की तिथि | 12-Mar-2019 to 23 Apr-2019 |
ऑफलाइन आवेदन फीस जमा करने की तिथि | 12-Mar-2019 to 18-Apr- 2019 |
चालान जमा करने की तिथि | 12-Mar-2019 to 18-Apr- 2019 |
फाइनल आवेदन जमा करने की तिथि | 26-Apr- 2019 |
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022तिथियां | Phase 1: 17-Aug-2022 to 25-Aug-2022 Phase 2: 26-Aug-2022 to 08-Sep-2022 Phase 3: 08-Sep-2022 to 19-Sep-2022 Phase 4: 19-Sep-2022 to 07-Oct-2022 Phase 5: 06-Oct-2022 and 11-Oct-2022 |
आरआरबी ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की तिथि | 14-Oct-2022 |
प्रोविजनल आंसर-की आपत्ति दर्ज कराने की तिथि | 15-Oct-2022 to 19-Oct-2022 |
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 रिजल्ट की तिथि | 22-Dec-2022 |
पीईटी परीक्षा की तिथि | 12-Jan-2023 (संभावित) |
RRB Group D Result 2022: How to Check Step by Step
-सबसे पहले अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या क्षेत्रिय वेबसाइट पर जाएं।
-यहां RRB Group D CEN RRC-01/2019 Result के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
आरआरबी ग्रपु डी 2022 रिजल्ट जोन वाइज ( RRB Group D Result 2022 Zone Wise)
आरआरबी ग्रुप डी 2022 जोन वाइज रिजल्ट ( RRB Group D Zone Wise Result)
Regions | No. of ShortlistedCandidates |
RRB Group D Result 2022 for Ahmedabad | 27439 |
RRB Group D Result 2022 for Ajmer | 14242 |
RRB Group D Result 2022 for Allahabad | 13202 |
RRB Group D Result 2022 for Bhopal Region | 10743 |
RRB Group D Result 2022 for Chennai | 23463 |
RRB Group D Result 2022 for Guwahati | 7876 |
RRB Group D Result 2022 for Jammu | |
RRB Group D Result 2022 for Kolkata | 26476 |
RRB Group D Result 2022 for Malda | |
RRB Group D Result 2022 for Mumbai | |
RRB Group D Result 2022 for Muzzafarpur | |
RRB Group D Result 2022 for Patna | 9498 |
RRB Group D Result 2022 for Ranchi | 13133 |
RRB Group D Result 2022 for Secunderabad | 24596 |
RRB Group D Result 2022 for Silguri | |
RRB Group D Result 2022 for Trivandrum | |
RRB Group D Result 2022 for Bangalore | |
RRB Group D Result 2022 for Bhubaneswar | 6730 |
RRB Group D Result 2022 for Bilaspur | |
RRB Group D Result 2022 for Chandigarh | |
RRB Group D Result 2022 for Gorakhpur |
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.