Pakistan : अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने हाल में अपनी एक किताब जारी की है। इस किताब में माइक पॉम्पियो ने भारत के विदेश मंत्रियों के साथ अपने संबंधों के बारे में लिखते हुए भारत की दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लेकरकई विवादित टिप्पणियां की हैं। उन्होंने लिखा कि सुषमा स्वराज भारतीय विदेश नीति की टीम की महत्वपूर्ण सदस्य नहीं थीं।
माइक पॉम्पियो ने किताब में सुषमा के लिए गूफबॉल (कम समझदार) जैसे अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल भी किया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने माइक पॉम्पियो के इस बयान की निंदा की थी। वहीं अब इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व डिप्लोमेट अब्दुल बासित ने भी पॉम्पियो को आड़े हाथों लिया है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.