Salman Khan- सलमान के लुक नहीं, बल्कि उनकी घड़ी ने खींचा लोगों का ध्यान, कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर

नई दिल्ली, स्वर्णिम भारत न्यूज़। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan:बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जल्द ही ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। उनकी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले सलमान ख

4 1 153
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली, स्वर्णिम भारत न्यूज़। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan:बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जल्द ही ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। उनकी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले सलमान खान न सिर्फ अपनी फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वह अपने अलग-अलग लुक और फिटनेस से लोगों को हैरान कर रहे हैं।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने सादगी भरे अंदाज से ही फैंस को इम्प्रेस कर देते हैं, लेकिन इस बार लोगों का ध्यान भाईजान के लुक ने नहीं, बल्कि उनकी घड़ी ने खींचा है। सलमान खान ने हाल ही में इतनी महंगी घड़ी पहनी, जिसकी कीमत सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे।

सलमान खान ने पहनी इतनी महंगी घड़ी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 'किसी का भाई, किसी की जान' की रिलीज से पहले फैंस को हर दिन अपने नए लुक के साथ सरप्राइज कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर व्हाइट टी-शर्ट में टेबल पर हाथ रखे हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में सलमान खान ने अपने हाथ में रोलेक्स घड़ी पहनी है, जिसकी कीमत काफी ज्यादा है।

फिल्मफेयर की प्रेस कांफ्रेंस से लेकर कई मौकों पर सलमान खान ये घड़ी पहने हुए नजर आ चुके हैं। सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है वह रोलेक्स प्रीमियम है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस घड़ी की कीमत लगभग 57,200 डॉलर बताई जा रही है, यानी कि इंडियन रुपए के हिसाब से इसकी कीमत 47 लाख रूपये की है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने बीते साल अपने जन्मदिन पर खुद को ये घड़ी गिफ्ट की थी।

jagran

ईद पर फिर फैंस को सलमान खान देंगे तोहफा

सलमान खान पिछले कई सालों से ईद के मौके पर अपने फैंस को ईदी देते आए हैं। तीन साल के बाद एक बार फिर से फुल फ्लेज रोल के साथ सलमान खान सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। उनकी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' में पहली बार एक्टर संग पूजा हेगड़े की जोड़ी नजर आने वाली है।

इस फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल 'किसी का भाई, किसी की जान' एडवांस बुकिंग काफी अच्छी चल रही है और उम्मीद यही की जा रही है कि उनकी फिल्म पहले दिन पर ही कम से कम 20 से 25 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

Edited By: Tanya Arora

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Rajasthan- जयपुर में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस को दुष्कर्म की आशंका

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव जलाया गया है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now