Chanakya Niti- जिंदगी को नरक बना देती है ऐसी महिला, करना पड़ता है अनगिनत मुश्किलों का सामना; जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की है, जिसमें उन्होंने सफल और सुखी जीवन के कुछ रहस्य बताए हैं। चाणक्य नीति में बताई गई

4 1 47
Read Time5 Minute, 17 Second

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की है, जिसमें उन्होंने सफल और सुखी जीवन के कुछ रहस्य बताए हैं। चाणक्य नीति में बताई गई नीतियां पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं और कई लोगों ने इसका पालन करके जीवन में सफलता हासिल की है। चाणक्य के विचार न केवल किसी का मार्गदर्शन करते हैं बल्कि ऊंचाइयों तक पहुंचने के कुछ खास रास्ते भी बताते हैं। चाणक्य ने कहा है कि एक चीज जो दुनिया में सफलता पाने के लिए सबसे शक्तिशाली चीज है, जो इसके महत्व को समझ लेता है वह कभी भी कष्ट आने पर भी निराश नहीं होता है।

हर पुरुष के जीवन में एक महिला का परम महत्व होता है। कहा जाता है कि एक पुरुष की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ होता है। आचार्य चाणक्य ने भी महिलाओं को लेकर कुछ सलाह दी है और बताया है कि पुरुषों को महिलाओं से कैसे दूर रहना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि यदि घर में उचित स्त्री न हो तो जीवन नरक बन जाता है।

व्यभिचारिणी

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि मनुष्य को कोई भी कार्य करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि वह उस कार्य को करने में सक्षम है या नहीं। मूर्ख शिष्य को शिक्षा देना और व्यभिचारिणी स्त्री को पालना मनुष्य को अनेक दु:खों और कष्टों को भोगने का कारण बनता है।

मित्रता पर चाणक्य की क्या है नीति, किस प्रकार के दोस्त डाल सकते हैं मुसीबत में; देखें VIDEO

दुष्ट औरत

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में दुष्ट और बुरी स्त्रियां होती हैं, उस घर का स्वामी मृत व्यक्ति के समान हो जाता है। ऐसी महिला कभी नहीं सुधर सकती। ऐसी स्त्री को कोई वश में नहीं कर पाता और उस स्त्री के ऐसे व्यवहार से उसका पुरुष अंदर ही अंदर परेशान हो जाता है और अंततः उसका जीवन मृत्यु की ओर अग्रसर होता है। दुष्ट स्वभाव का मित्र भी विश्वास के योग्य नहीं होता, वह कभी भी विश्वासघात कर सकता है।

झगड़ालू महिलायें

चाणक्य के अनुसार कभी भी ऐसी स्त्रियों की संगति नहीं करनी चाहिए जो कठोर बोलती हैं, झगड़ालू होती हैं और दूसरों को अपमानित करने में आनंद लेती हैं। ऐसी महिलाओं के साथ रहना या उनसे मेल-जोल रखना अपनी ही बर्बादी को न्यौता देने जैसा है। ऐसी महिलाएं अपने स्वर्ग जैसे घर को नर्क बना देती हैं।

इसके अलावा चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि बुद्धिमान व्यक्ति को कुछ धन बुरे समय के लिए बचाकर रखना चाहिए। साथ ही इस धन को समय आने पर खर्च कर अपनी पत्नी की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि मुश्किल समय में पत्नी ही काम आती है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Punjab Crime: बाजार में खरीदारी करने आया था युवक, बदमाशों ने गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट; जांच में जुटी पुलिस

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, माहिलपुर। Punjab Crime News:आज शाम दो मोटरसाइकिल पर सवार चार-पांच युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या को गैंगवार बताया जा रहा है। मृतक की पहचान संदीप उर्फ ​​सन्नी पुत्र हरिओम के रूप में हुई है। ती

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now