नवमंचम योग बनने से इन 3 राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग, मंगल और शनि देव की रहेगी असीम कृपा

Navpancham Yog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। इन योगों का प्रभाव पृथ्वी और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मं

4 1 129
Read Time5 Minute, 17 Second

Navpancham Yog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। इन योगों का प्रभाव पृथ्वी और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल और केतु का नवपंचम, केतु और शनि का नवपंचम योग और मंगल- शनि का नवपंचम योग बन रहा है। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए ट्रिपल नवपंचम योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली में शनि देव तीसरे भाव में विराजमान हैं, जहां वो बलवान होते हैं। साथ ही शनि से नवम भाव में केतु बलवान हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं आर्थिक मोर्चे पर लाभ की संभवनाएं बढ़ती दिख रही हैं। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने से ज्यादा लाभ मिलेगा। साथ ही आप इस समय प्रापर्टी और वाहन भी आप खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

ट्रिपल नवपंचम योग कुंभ राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि आपकी राशि में विराजमान हैं। साथ ही शनि से पंचम मंगल हैं और मंगल से पंचम केतु हैं और केतु से पंचम शनि हैं। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। आय के साधन बढ़ सकते हैं। लेकिन इस समय आपको स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

नवपंचम योग मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गोचर कुंडली के त्रिकोण भाव में यह योग बन रहा है। इसलिए आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। साथ ही रुपये-पैसे की तंगी से बचे रहेंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है।

साथ हीसरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को भी सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश से लाभ हो सकता है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Punjab Crime: बाजार में खरीदारी करने आया था युवक, बदमाशों ने गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट; जांच में जुटी पुलिस

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, माहिलपुर। Punjab Crime News:आज शाम दो मोटरसाइकिल पर सवार चार-पांच युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या को गैंगवार बताया जा रहा है। मृतक की पहचान संदीप उर्फ ​​सन्नी पुत्र हरिओम के रूप में हुई है। ती

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now