राहु और चंद्रमा बनाएंंगे ग्रहण योग, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, धनहानि के बन रहे योग

Grahan Dosh In Mesh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 23 मार्च क

4 1 74
Read Time5 Minute, 17 Second

Grahan Dosh In Mesh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 23 मार्च को राहु और चंद्रमा की युति मेष राशि में बनने जा रही है। जिससे ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

ग्रहण योग आप लोगों के लिए थोड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से 12वें भाव में बनने जा रही है। जिससे इस समय आपके फिजूल खर्चे हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई नई डील फाइनल न करें, साथ ही कोई नया काम भी शुरू नहीं करें। वहीं इस समय आप यात्रा भी कर सकते हैं, जो व्यर्थ ही रहेंगी। साथ ही इस अवधि में कोई दस्तावेज खो सकता है। वहीं वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्रोध न करें।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए ग्रहण योग हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु और चंद्रमा की युति आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में बनेगी। इसलिए इस समय कोल्ड, सर्दी, बुखार आ सकता है। साथ ही मन में बैचेनी रह सकती है, किसी भी कार्य में मन न लगना। इसलिए इस समय नौकरी न बदलें। वहीं इस समय मानसिक तनाव भी हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारी कोई डील साइन न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

ग्रहण योग वृश्चिक राशि के लोगों को प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि राहु और चंद्रमा की युति आपकी राशि से छठे भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। जरूरी काम रुक सकते हैं। साथ ही सेहत का भी ध्यान रखें। वहीं वाद- विवाद से भी बचें। साथ ही उधार देने से भी बचें। वहीं वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के लोगों को ग्रहण योग की युति नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बन रही है। इसलिए मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही घर- परिवार में किसी के साथ विवाद भी हो सकता है। क्योंकि आप पर साढ़ेसाती भी चल रही है। कोई नए कार्य की शुरुआत न करें।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Lok Sabha Election 2024: दूसरे शहर से डालना चाहते हैं वोट तो चुनाव आयोग ने निकाला ये रास्ता, 26 अप्रैल तक करें आवेदन

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने उन मतदाताओं को राहत दी है जो किसी अन्य स्थान पर रह रहे हैं। ऐसे मतदाता किसी दूसरे गांव या शहर में अपना वोट स्थानांतरित करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 26 अप्रैल तक चुनाव आयोग की वेबसाइट या एप पर ऑनलाइन या फिर चु

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now