चैत्र नवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, आकस्मिक धनलाभ के भी योग

Chaitra Navratri 2023 Lucky Rashi:वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल चार नवदुर्गा आती हैं। जिसमें शारदीय और चैत्र नवदुर्गा प्रमुख होती हैं। वहीं दो गुप्त नवदुर्गा होती हैं। आपको बता दें कि इस साल चैत्र न

4 1 55
Read Time5 Minute, 17 Second

Chaitra Navratri 2023 Lucky Rashi:वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल चार नवदुर्गा आती हैं। जिसमें शारदीय और चैत्र नवदुर्गा प्रमुख होती हैं। वहीं दो गुप्त नवदुर्गा होती हैं। आपको बता दें कि इस साल चैत्र नवदुर्गा की शुरुआत 22 मार्च से शुरू हो रही हैं, जिनका समापन 30 मार्च को होगा। वहीं इस बार माता नौका पर सवार होकर आएंगी, जो सुखदायक माना जा रहा है। इसलिए इस नवदुर्गा का महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं इस नवरात्रि पर 110 साल बाद विशेष संयोग बन रहा है। जिसमें पूरे 9 दिन का नवरात्रि पर्व इस बार मनाया जाएगा। साथ ही 22 मार्च से ही हिंदू नववर्ष में शुरू हो रहा है। वहीं इस साल के राजा बुध होंगे और मंत्री शुक्र होंगे। इसलिए 4 राशि के जातकों को यह नवदुर्गा शुभ साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

नव संवत्सर और शक्तिपर्व नवरात्र आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गजकेसरी, बुधादित्य, नीचभंग और हंस राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय अपनों से शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। साथ ही साहस पराक्रम से जगह बनाएंगे। वहीं सुख सौख्य और भव्यता में वृद्धि होगी। साथ ही साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए नवरात्रि लाभप्रद सिद्ध हो सकती हैं। क्योंकि आपकी राशि से 4 राजयोग अष्टम भाव में बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार आएगा। साथ ही परिवार में जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब है, उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। साथ ही रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। दान धर्म में रुचि रखेंगे। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही साहस पराक्रम बना रहेगा। वहीं इस समय आपको कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आय के नए माध्यम बन सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

नवरात्रि का पर्व कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं सुख- साधनों में आपकी वृद्धि हो सकती है। साथ ही करियर कारोबार में सुधार होगा। वहीं मनोबल ऊंचा रहेगा। इस समय आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। साथ ही छात्रों के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

नव संवत्सर और शक्तिपर्व नवरात्र आप लोगों के अच्छा साबित हो सकता है। इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही रुका हुआ धन या आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Bihar Bijli New Rate: इस दिन से कम हो जाएगा बिजली का बिल, 2 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना। Bihar Bijli New Rateएक अप्रैल से बिजली दर में कमी आ जाएगी। राज्य के दो करोड़ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बिहार सरकार बिजली कंपनी को 15,343 करोड़ रुपये अनुदान देकर विद्युत दर में कमी लाई है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now