IND vs NZ- शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, लेकिन 1 रन से बाबर आजम को पछाड़ने में चूके; रोहित शर्मा ने भी छुआ कीर्तिमान

India vs New Zealand, 3rd ODI Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में शुभमन गिल ने 72 गेंद में अपना चौथा एकदिवसीय शतक पूरा किया। शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में 360 रन बनाए औ

4 1 40
Read Time5 Minute, 17 Second

India vs New Zealand, 3rd ODI Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में शुभमन गिल ने 72 गेंद में अपना चौथा एकदिवसीय शतक पूरा किया। शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में 360 रन बनाए और विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, वह सिर्फ एक रन से बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। यही नहीं, इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा ने भी एक कीर्तिमान छुआ।

शुभमन गिल तीन मैच की द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। पिछला रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। विराट कोहली ने 2023 में ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 283 रन बनाए थे। इससे पहले भी विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड था। विराट कोहली ने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में 263 रन बनाए थे।

3 मैच की द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 360 रन: बाबर आजम (पाकिस्तान) बनाम वेस्टइंडीज 2016
  • 360 रन: शुभमन गिल (भारत) बनाम न्यूजीलैंड 2023
  • 349 रन: इमरुल कायेस (बांग्लादेश) बनाम जिम्बाब्वे 2018
  • 342 रन: क्विंटन डीकॉक (दक्षिण अफ्रीका) बनाम भारत 2013
  • 330 रन: मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड 2013

आईसीसी 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से भारत की ओर से 10वीं बार 100 या उससे ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी की गई। भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2019 के बाद से सबसे ज्यादा 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप करने के मामले में शीर्ष पर है। इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (7) और तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज (6) है। इस दौरान भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों 6-6 बार 100 या उससे ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी का हिस्सा बने। इस तरह रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 100+ ओपनिंग पार्टनरशिप करने के मामले में कीर्तिमान छुआ।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

कोटा: 12वीं का पेपर खराब होने पर छात्र ने पिया टॉयलेट क्लीनर, इलाज के बाद बची जान

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now