Reliance Jio का नया कारनामा! एक साथ 50 शहरों में पहुंचा 5G नेटवर्क, चेक करें पूरी लिस्ट

Reliance Jio Launches True 5G: रिलायंस जियो ने 24 जनवरी 2023 को देश के 50 शहरों में एकसाथ 5G नेटवर्क(5G Network) लॉन्च करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया। मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली जियो ने देश के 1

4 1 52
Read Time5 Minute, 17 Second

Reliance Jio Launches True 5G: रिलायंस जियो ने 24 जनवरी 2023 को देश के 50 शहरों में एकसाथ 5G नेटवर्क(5G Network) लॉन्च करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया। मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली जियो ने देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के 50 शहरों में (Jio True 5G) उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही Reliance Jio की 5G Services से जुड़ने वाले कुल शहरों की संख्या 184 पहुंच गई है।

रिलायंस जियो ने नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के पानीपत, रोहतक, करनाल, सोनीपत और बहादुरगढ़ में भी जियो 5जी नेटवर्क (Jio 5G Network) उपलब्ध करा दिया है। इसके अलावा हरियाणा के अम्बाला, हिसार और सिरसा के लोग भी अब 5G नेटवर्क का फायदा उठा सकते हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर में भी जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। आंध्र प्रदेश के 7, ओडिशा के 6, कर्नाटक के 5, छत्तीसगढ, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के तीन-तीन, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के दो-दो और असम, झारखंड, केरल, पंजाब और तेलंगाना का एक-एक शहर भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गए हैं। इस लॉन्च के साथ ही गोवा और पुड्डुचेरी में भी 5G नेटवर्क पहुंच गया है।

Jio Welcome Offer

रिलायंस जियो अब देश के सबसे ज्यादा शहरों में 5G सर्विस (5G Services) उपलब्ध कराने वाली एकमात्र टेलिकॉम कंपनी बन गई है। इन सभी शहरों में 5G इस्तेमाल के लिए जियो यूजर्स (Jio Users) को जियो वेलकम ऑफर (Jio Welcome Offer) के तहत इनवाइट किया जाएगा। इनवाइट पाने वाले यूजर्स मौजूदा 4जी प्रीपेड प्लान के साथ ही बिना कोई अतरिक्त पैसे दिए 1Gbps+ की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इस मौके पर जियो ने कहा, ’17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू5जी लॉन्च करने हम बेहद रोमांचित हैं। जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है। यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि हर जियो यूजर नए साल 2023 में जियो ट्रू 5जी का फायदा ले सके।’

5G नेटवर्क पाने वाले शहरों की लिस्ट

S. No.शहर का नामराज्य
1चित्तूरआंध्र प्रदेश
2कडपाआंध्र प्रदेश
3नरसावापेटआंध्र प्रदेश
4ओंगोलआंध्र प्रदेश
5राजमहेंद्रवरमआंध्र प्रदेश
6श्रीकाकुलमआंध्र प्रदेश
7विजयनगरमआंध्र प्रदेश
8नगांवअसम
9बिलासपुरछत्तीसगढ़
10कोरबाछत्तीसगढ़
11राजनंदगांवछत्तीसगढ़
12पणजीगोवा
13अंबालाहरियाणा
14बहादुरगढ़हरियाणा
15हिसारहरियाणा
16करनालहरियाणा
17पानीपतहरियाणा
18रोहतकहरियाणा
19सिरसाहरियाणा
20सोनीपतहरियाणा
21धनबादझारखंड
22बागलकोटकर्नाटक
23चिकमंगलरूकर्नाटक
24हासनकर्नाटक
25मांड्याकर्नाटक
26तुमकुरुकर्नाटक
27अलपुझाकेरल
28कोल्हापुरमहाराष्ट्र
29नांदेड़महाराष्ट्र
30सांगलीमहाराष्ट्र
31बालासोरओडिशा
32बारीपदाओडिशा
33भद्रकओडिशा
34झारसुगुडाओडिशा
35पुरीओडिशा
36संबलपुरओडिशा
37पुड्डुचेरीपुड्डुचेरी
38अमृतसरपंजाब
39बीकानेरराजस्थान
40कोटाराजस्थान
41धरमपुरीतमिलनाडु
42ईरोडतमिलनाडु
43तूतुकुड़ीतमिलनाडु
44नल्गोंडातेलंगाना
45झांसीउत्तर प्रदेश
46अलीगढ़उत्तर प्रदेश
47मुरादाबादउत्तर प्रदेश
48सहारनपुरउत्तर प्रदेश
49आसनसोल पश्चिम बंगाल
50दुर्गापुरपश्चिम बंगाल

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का झारखंड से भी रहा है कनेक्‍शन, इन जिलों में चला रहा था नेटवर्क

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, जमशेदपुर। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई। उसके गिरोह की गतिविधि झारखंड के धनबाद और जमशेदपुर में रही थी। मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कन्नौजिया को सिम कार्ड उपलब्ध कराने क

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now