Karnataka Cabinet Expansion- कर्नाटक में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 24 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ; देखें पूरी लिस्ट

कर्नाटक में नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए पूरी तरह तैयार है। शनिवार (27 मई) सुबह 11.45 बजे राजभवन में 24 मंत्रियों वाले पूर्ण राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंत

4 1 60
Read Time5 Minute, 17 Second

कर्नाटक में नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए पूरी तरह तैयार है। शनिवार (27 मई) सुबह 11.45 बजे राजभवन में 24 मंत्रियों वाले पूर्ण राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंत्रियों के चयन पर काफी मशक्कत के बाद कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप दिया गया।

दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार रात राज्यपाल के कार्यालय में नए मंत्रियों की सूची भेजी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंत्रियों को चुनते समय सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए सभी जातियों और क्षेत्रों को समान प्रतिनिधित्व देने के मानदंडों का पालन किया है। मंत्रियों की सूची में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के पूर्व पदाधिकारी एन बोसेराजू का नाम आश्चर्यजनक रूप से शामिल है। बोसेराजू विधान परिषद या विधानसभा के सदस्य नहीं हैं लेकिन राज्य कांग्रेस और आलाकमान के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क हैं।

मंत्रियों की सूची में एकमात्र महिला मंत्री

मंत्रियों की सूची में आठ लिंगायत शामिल हैं, जिनमें एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर शामिल हैं। अनुसूचित जाति (SC) समुदायों से सात, पांच वोक्कालिगा, दो मुसलमान, अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों से तीन, एक मराठा सहित अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समूहों से 6, एक ब्राह्मण, एक ईसाई और एक जैन मंत्री को कैबिनेट में जगह दी गयी है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद 20 मई 2023 को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों को भी राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई थी।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव कल से शुरू, पहले चरण में 21 राज्य की 102 सीटों पर दांव

Lok Sabha Election 2024: आखिर वह घड़ी आ ही गई जब लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होगी. शुक्रवार को इस बार के लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा पह

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now