“एक हिंदू लड़की के बदले 10 मुस्लिम लड़कियां फंसाओ, सुरक्षा-रोजगार हम देंगे”, लव जिहाद पर श्री राम सेना प्रमुख प्रमोद मुथालिक का विवादित बयान

श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने लव जिहाद को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के जरिए हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने हिंदू लड़कों से मुस्लिम लड़कियों को लुभ

4 1 81
Read Time5 Minute, 17 Second

श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने लव जिहाद को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के जरिए हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने हिंदू लड़कों से मुस्लिम लड़कियों को लुभाने का आह्वान किया और कहा कि एक हिंदू लड़की के बदले में 10 मुस्लिम लड़कियां फंसाओ। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसा करने पर सुरक्षा और रोजगार देने का भी आश्वासन दिया है।

क्या बोले प्रमोद मुथालिक

कर्नाटक के बागलकोट में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए, मुथालिक ने कहा, “हम स्थिति से अवगत हैं। मैं यहां के युवाओं को आमंत्रित करना चाहता हूं। अगर हमारी एक हिंदू लड़की जाती है, तो हमें 10 मुस्लिम लड़कियों को फंसाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो श्री राम सेना आपकी जिम्मेदारी लेगी और हर तरह की सुरक्षा और रोजगार प्रदान करेगी।” प्रमोद मुथालिक के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उन्होंने कहा, “मैं नहीं लेकिन हमलोग भी लड़कियों को रिझाने के बारे में जानते हैं। लव जिहाद में हमारी लड़कियों का शोषण होता है। देश भर में हजारों लड़कियों को प्यार के नाम पर ठगा जाता है। हमें उन्हें आगाह चाहिए।”

विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं प्रमोद मुथालिक

बता दें कि प्रमोद मुथालिक अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। पिछले साल उन्होंने कहा था कि अगर किसी ने वीर सावरकर के पोस्टर को छुआ तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे। उन्होंने शिवमोगा में वीर सावरकर के पोस्टर लगाने पर हुए हंगामे को लेकर यह बयान दिया था। दरअसल, यहां कुछ लोग सावरकर की जगह टीपू सुल्तान के पोस्टर लगाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया।

इस पर प्रमोद मुथालिक ने अपने बयान में कहा, “हमने तय किया है कि पूरे राज्य में वीर सावरकर और बाल गंगाधर तिलक के 15 हजार पोस्टर लगाए जाएंगे। सावरकर मुस्लिमों के खिलाफ नहीं लड़े थे। वह स्वतंत्रता सेनानी थे और अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे।” चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, “अगर मुस्लिम या कांग्रेस में से किसी ने उनके पोस्टर को छुआ तो हाथ काट दिए जाएंगे। यह मेरी चेतावनी है।”

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Jharkhand News: मानव तस्करी और भूखमरी के खिलाफ लड़ेंगे PLV, JHALSA लोगों को कानूनी सहायता व सरकारी योजनाओं का दिलाएगी लाभ

राज्य ब्यूरो, रांची। झालसा (JHALSA) लोगों को कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ मानव तस्करी और भुखमरी पर रोक लगाने की योजना पर काम कर रहा है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now