BJP का मिशन कर्नाटक, ‘विजय संकल्प यात्रा’ के जरिए रण फतह की तैयारी, बनाई यह खास रणनीति

Karnataka Politics: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने अभियान को तेज करने जा रही है। इसी के मद्देनजर भाजपा बुधवार (28 फरवरी, 2023) को राज्य में चार अलग-अलग दिशाओं में अपनी ‘व

4 1 108
Read Time5 Minute, 17 Second

Karnataka Politics: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने अभियान को तेज करने जा रही है। इसी के मद्देनजर भाजपा बुधवार (28 फरवरी, 2023) को राज्य में चार अलग-अलग दिशाओं में अपनी ‘विजय संकल्प यात्रा’ शुरू करेगी। इसको लेकर वाहनों और रथों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स से यात्रा की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो मार्च को बेलगावी जिले के नंदागढ़ से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन मार्च को तीसरी और चौथी यात्रा की शुरुआत बीदर जिले के बसवकल्याण से और देवनहल्ली के अवाथी से सुबह और दोपहर में करेंगे।

यात्रा शुरू करने के लिए आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हुब्बल्ली में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नड्डा पहले से ही राज्य का दौरा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मंडाविया ने भी राज्य का दौरा किया। कई अन्य महत्वपूर्ण नेता भी चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 1, 2 और 3 मार्च को शुरू होने वाली रथ यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान भी कई पार्टी नेता राज्य का दौरा करेंगे।

50 से अधिक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे

पार्टी नेताओं के अनुसार, इस अभियान में 50 से अधिक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे, जो राज्य के सभी 31 जिलों और 224 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करेगा। यात्रा के तहत 8,000 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान 80 से ज्यादा रैलियों, 74 जनसभाओं, लगभग 150 रोड शो की योजना बनाई गई है।

यात्रा का समापन 25 मार्च को होगा

इस यात्रा से भाजपा राज्य के चार करोड़ लोगों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। वहीं, बीस दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 25 मार्च को दावणगेरे में एक विशाल रैली के साथ होगा। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। माले महादेश्वर हिल्स, जहां नड्डा कल यात्रा की शुरुआत करेंगे वो एक धार्मिक स्थल है, जो एससी/एसटी समुदायों के लिए महत्वपूर्ण है।

वहीं विशेष रूप से डिजाइन किए गए चार रथ हैं, जिनकी ऊंचाई 30 फुट और चौड़ाई आठ फुट है। शीर्ष पर नेता खड़े हो सकते हैं और भाषण दे सकते हैं। रथ पर मोबाइल चार्ज करने की सुविधा, होम थिएटर, ऑडियो सिस्टम, कैमरा, एलईडी डिस्प्ले और पावर बैकअप के लिए जनरेटर आदि भी हैं।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Steps to better sleep: 5 तरीके जो बेहतर नींद में करेंगे मदद, तरोताजा होकर उठेंगे सुबह

<

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now