Gurmeet Ram Rahim- राम रहीम ने फिर मांगी पैरोल, लेकिन इस बार सरकार ने लिए अलग फैसला

Dera Saccha Sauda: दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) ने एक बार फिर पैरोल मांगी है। इसके पहले वह नवंबर 2022 में पैरोल पर

4 1 108
Read Time5 Minute, 17 Second

Dera Saccha Sauda: दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) ने एक बार फिर पैरोल मांगी है। इसके पहले वह नवंबर 2022 में पैरोल पर बाहर रहने के बाद रोहतक जेल गया था। राम रहीम के बागपत के बरनावा आश्रम में रहने को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है, जिस पर पुलिस ने किसी तरह की आपत्ति नहीं होने की बात कही है।

Court लेगा फैसला

रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर हरियाणा के राज्य मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कहा, “हमें कल उसके परिवार से 40 दिन की पैरोल के लिए आवेदन मिला। हमारा कर्तव्य इसे संबंधित अधिकारियों को आगे भेजना है और हमने इसे किया है। कोर्ट इस पर फैसला लेगा।”

दरअसल, सिरसा डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन संत शाह सतनाम महाराज का 25 जनवरी 2023 को सिरसा डेरा में अवतार दिवस मनाया जाएगा। जिसके चलते डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने 40 दिन की पैरोल का आवेदन भेजा है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर जेल से लाया गया था मेडिकल कॉलेज

डिजिटल डेस्क, बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now