अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Mike Pompeo) ने कहा कि 2019 में उनकी तत्कालीन भारतीय समकक्ष सुषमा स्वराज ने उन्हें बताया था कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था। उन्होंने अपनी नई किताब “नेवर गिव एन इंच: फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव” में इस बारे में बात की है।
इसमें उन्होंने कहा कि यह बात तब की है जब वह 27-28 फरवरी, 2019 को अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन के लिए हनोई में थे। इस दौरान उन्होंने और उनकी टीम ने इस संकट को टालने के लिए रातभर नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों के साथ काम किया। पोम्पियो ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दुनिया को इस बात के बारे में जानकारी है कि भारत-पाकिस्तान बदला लेने में परमाणु विस्फोट के कितने करीब थे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.