Sudan Conflict- ऑपरेशन कावेरी के तहत 135 और भारतीयों की सूडान से निकासी, मुरलीधरन ने पूछा- हाउ इज द जोश

जेद्दा, एएनआई। हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी जारी है। भारतीय वायु सेना का विमान सी-130जे 12वां जत्था के तहत 135 भारतीय को लेकर संकटग्रस्त सूडान से जेद्दा पहुंच गई है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया

4 1 107
Read Time5 Minute, 17 Second

जेद्दा, एएनआई। हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी जारी है। भारतीय वायु सेना का विमान सी-130जे 12वां जत्था के तहत 135 भारतीय को लेकर संकटग्रस्त सूडान से जेद्दा पहुंच गई है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत अब तक 2100 भारतीय जेद्दा पहुंचे हैं।

मुरलीधरन ने पूछा- हाउ इज द जोश

विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने ट्वीट किया, "हाउ इज द जोश? ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय वायुसेना का विमान 135 और भारतीय को लेकर जेद्दा पहुंची है। इस 12वें जत्थे के साथ कुल मिलाकर करीब 2100 भारतीय जेद्दा पहुंचे हैं। लोगों को निकालने के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा।"

सुमेधा भी भारतीय को लेकर हुआ रवाना

इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पोर्ट सूडान में तैनात आईएनएस सुमेधा भी संकटग्रस्त देश से 300 यात्रियों के साथ जेद्दा के लिए रवाना हो गया है। यह आईएनएस सुमेधा का 13वां जत्था है, जो भारतीयों को वापस लेकर जेद्दा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन कावेरी के तहत शुक्रवार को 754 और भारतीयों को स्वदेश लाया गया। वायु सेना के विमान सी-17 से 392 लोग नई दिल्ली पहुंचे। दूसरी तरफ, 362 भारतीयों का एक अन्य जत्था बेंगलुरु पहुंचा।

अब तक करीब 1400 भारतीयों की स्वदेश वापसी

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,360 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा चुका है। इन लोगों को सऊदी अरब के शहर जेद्दा के रास्ते लाया जा रहा है, जहां भारत ने निकासी के लिए एक ट्रांजिट कैंप स्थापित किया है। सूडान से निकाले गए 360 भारतीयों का पहला जत्था बुधवार को नई दिल्ली पहुंचा था।

दूसरे जत्थे में 246 लोग सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे पर उतरे थे। शुक्रवार को नई दिल्ली में विशेष विमान से उतरे यात्रियों के चेहरे पर स्वदेश वापसी की खुशी साफ झलक रही थी। कुछ राज्यों ने प्रोटोकाल अफसर की भी हवाई अड्डे पर तैनाती की थी, जिन्हें अपने-अपने राज्यों के नागरिकों को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

Edited By: Devshanker Chovdhary

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Punjab News: सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म; मुख्यमंत्री ने खुद दी जानकारी

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता,चंडीगढ़। पंजाब (Punjab News) के मुख्यमंत्री भगवंत मानDaughter Born in Bhagwant Mann House)) के घर बेटी ने जन्म लिया है। यह जानकारी खुद उन्होंने अपने इंटरनेट अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्व

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now