Chicago Shooting: शिकागो में सोमवार (23 जनवरी, 2023) को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। एक अपार्टमेंट में घुसकर कुछ लोगों ने फायरिंग की, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
शिकागो पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि शूटिंग दोपहर करीब 1:45 बजे हुई। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध घटनास्थल से भाग गए। उप पुलिस प्रमुख सीन लॉगरन ने इस घटना को टारगेट किलिंग बताया है। एक समाचार ब्रीफिंग के दौरान लॉगरन ने कहा कि यह कोई अचानक से हुई घटना नहीं है, किसी ने प्लानिंग के साथ इसको अंजाम दिया है।
लॉगरन ने कहा कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन लोगों को गंभीर हालत में यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, पीड़ितों में से एक मदद के लिए करीब आधा मील (0.8 किलोमीटर) दूर एक व्यवसाय में गया था।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.