आप भी तो कब्ज-एसिडिटी में इसबगोल का सेवन नहीं करते? जान लीजिए कितना खतरनाक है यह

इसबगोल पौधे का बीज होता है जो देखने में बिल्कुल गेंहूं के जैसा होता है। इसकी छोटी छोटी पत्तियां और फूल होते हैं। इस पौधे की डालियों में जो बीज लगे होते हैं उनके ऊपर सफ़ेद रंग का पदार्थ चिपका रहता है

4 1 41
Read Time5 Minute, 17 Second

इसबगोल पौधे का बीज होता है जो देखने में बिल्कुल गेंहूं के जैसा होता है। इसकी छोटी छोटी पत्तियां और फूल होते हैं। इस पौधे की डालियों में जो बीज लगे होते हैं उनके ऊपर सफ़ेद रंग का पदार्थ चिपका रहता है जिसे इसबगोल की भूसी (Psyllium husk)कहते हैं। इसबगोल का पाउडर बाजार में आसानी से मिल जाता हैं। आयुर्वेद के मुताबिक ईसबगोल की तासीर ठंडी होती है जो पुराने दस्त, पेचिश और आंत की मरोड़ को दूर करने में असरदार है। यह आंतों की सूजन और जलन को कम करता है। अक्सर कब्ज से परेशान लोग इसबगोल का इस्तेमाल दवाई के तौर पर करते हैं।

इसबगोल (Isabgol)का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से इससे बॉडी में कई परेशानियां भी पैदा हो सकती है। वैसे तो इसबगोल का सेवन करने से स्टूल लूज होता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से आंतों में रूकावट पैदा होती है। अगर आप इसका सेवन सूखा करते हैं तो ये कब्ज की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा सकता है।

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजेर के मुताबिक इसबगोल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन अगर गलत तरीके से इसका सेवन किया जाए तो बॉडी को ये नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि इसबगोल का सेवन कितना और कैसे करें।

कब्ज दूर करने के लिए कितना इसबगोल का सेवन है जरूरी: (How much isabgol is necessary to remove constipation)

अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो आप इसबगोल का सेवन लंच और डिनर से 20 मिनट पहले करें। अगर ज्यादा कब्ज नहीं हो तो आप रात में इसका सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और कब्ज दूर होता है।

इसबगोल का सेवन कैसे करें: (How to consume Isabgol?)

इसबगोल का सेवन सूखा करने से ये गले में चिपकने लगता है इसलिए आप इसे पानी में भिगोकर करें। आप इसे पानी में भिगोकर खाएंगे तो इसे खाना असान होगा और ये गले में भी नहीं चिपकेगा।

इसबगोल कैसे सेहत के लिए फायदेमंद है: (health beneficial of isabgol)

इसबगोल के फायदों की बात करें तो इसका सेवन करने से वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। फाइबर से भरपूर इसबगोल तेजी से वजन को कंट्रोल करता है। इसमें कैलोरी बेहद कम होती है जो वजन को कंट्रोल करती है। 5 ग्राम इसबगोल में 4 ग्राम फाइबर होता है। कैलोरी की बात करें तो इसमें बेहद कम कैलोरी होती है।

इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर आंतों की सूजन को कम करता है और स्टूल को लूज करता है। इसका सेवन करने से सेहत को बेहद फायदा होता है। ये दिल की सेहत दुरुस्त करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इसबगोल बेहद उपयोगी है। इसमें मौजूद जिलेटिन शरीर में ग्लूकोज के टूटने और अवशोषण को धीमा करता है जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Punjab Crime: बाजार में खरीदारी करने आया था युवक, बदमाशों ने गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट; जांच में जुटी पुलिस

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, माहिलपुर। Punjab Crime News:आज शाम दो मोटरसाइकिल पर सवार चार-पांच युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या को गैंगवार बताया जा रहा है। मृतक की पहचान संदीप उर्फ ​​सन्नी पुत्र हरिओम के रूप में हुई है। ती

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now