घर पर बजने वाली थी शहनाई, फिर अचानक पहुंच गई पुलिस; हर कोई रह गया सन्न

अमोद साहू, ओरमांझी (रांची)। शादी के लिए बरात लेकर दुल्हन के घर जाने को दूल्हा तैयार था। बाजा बज रहा था। बरात जाने को बराती भी तैयार थे। अचानक पुलिस पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने ले गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने प्रेमिका से

4 1 12
Read Time5 Minute, 17 Second

अमोद साहू, ओरमांझी (रांची)। शादी के लिए बरात लेकर दुल्हन के घर जाने को दूल्हा तैयार था। बाजा बज रहा था। बरात जाने को बराती भी तैयार थे। अचानक पुलिस पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने ले गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने प्रेमिका से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में दूल्हे को जेल दिया।

loksabha election banner

यह घटना सोमवार को रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में घटी। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद शादी की तैयारी धरी की धरी रह गई। बारीडीह के 22 वर्षीय अशोक करमाली की सोमवार को शादी होनी थी। बरात रामगढ़ जिले में जाने वाली थी। इसी बीच अशोक करमाली की प्रेमिका एंट्री हुई। प्रेमिका ने ओरमांझी थाना में अशोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने दुल्हे को किया गिरफ्तार

प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस के साथ बारीडीह गांव पहुंची। पुलिस ने करमाली को गिरफ्तार कर लिया। अशोक का बगल के गांव की ही 20 वर्षीय युवती के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। वह युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच चोरी-छिपे दूसरी लड़की से शादी की बात फाइनल कर ली।

यह जानकारी प्रेमिका को लगी तो उसने ओरमांझी थाने में दुष्कर्म की रपट लिखा दी। दूसरी तरफ विवाह के दिन लड़के की गिरफ्तारी की सूचना जब लड़की वालों को हुई तो वह ओरमांझी थाना पहुंच गए।

अशोक के पिता उसकी प्रेमिका को अपनाने को तैयार नहीं थे। लड़की शादी के लिए अड़ी हुई थी। बाद में लड़की पक्ष वालों ने ही ऐसे लड़के के साथ बेटी का विवाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अशोक को जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand Politics : महागठबंधन के लिए चुनौती बनी नेताओं की आपसी सिर फुटव्वल, क्या होगा अगला प्लान?

रांची के इन इलाकों में गरजेगा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई; हाईकोर्ट का निर्देश

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

नूंह बस हादसा: बस रोको आग लगी है... काश! बाइक सवार के आने से पहले ड्राइवर को पता चल जाता

राजीव प्रजापति, नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल-एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक चलती बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में सवार आठ लोग जि

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now