हो गया कंफर्म! कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा- आप जो समझ रहे हैं… सही है

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, कन्नौज। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने के दावे को एक बार फिर कंफर्म कर दिया गया है। सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कन्नौज लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव के ही चुनाव लड़ने का संकेत दिया है।

4 1 15
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, कन्नौज। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने के दावे को एक बार फिर कंफर्म कर दिया गया है। सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कन्नौज लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव के ही चुनाव लड़ने का संकेत दिया है।

loksabha election banner

बता दें कि सपा आधिकारिक रूप से कन्नौज लोकसभा सीट पर तेज प्रताप सिंह यादव को कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। वहीं, इटावा में राम गोपाल यादव ने तेज प्रताप के नामांकन भरने की बात की पुष्टि की थी।

कन्नौज की कंफ्यूजन में कयासों का आंकड़ा कभी ऊपर जा रहा है तो कभी नीचे आ रहा है। बीते दिन बुधवार को कयासों ने जोर पकड़ा तो पार्टी ने कहा कि कन्नौज से तेज प्रताप सिंह ही चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे वरिष्ठ सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने तिर्वा रोड स्थित सपा कार्यालय में बुधवार शाम अखिलेश यादव के ही कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए।

उनसे जब सवाल पूछा गया कि क्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव कन्नौज से लड़ेंगे व 25 अप्रैल को नामांकन करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि आप जो समझ रहे, वही सही है। हम आ गए हैं। कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं और यही चाहते हैं। गुरुवार 12 बजे नामांकन की तैयारी है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अखिलेश जिंदाबाद नारे भी लगाए।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

विभव ने बुरी तरह पीटा, किसी ने नहीं बचाया... जानिए स्वाति की FIR में किन बातों का जिक्र

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी मामले ने तूल पकड़ ली है। स्वाति ने सीएम के निजी सचिव विभव कुमार पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वाति की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now