बीजेपी ने वरुण गांधी को दिया था रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऑफर, उन्होंने ठुकरा दिया!

रायबरेली: भाजपा ने पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर योगी के मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, रायबरेली सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। भाजपा
4 1 16
Read Time5 Minute, 17 Second

रायबरेली: भाजपा ने पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर योगी के मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, रायबरेली सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। भाजपा रायबरेली लोकसभा सीट पर गांधी बनाम गांधी कराना चाह रही थी, लेकिन वरुण गांधी ने पार्टी के ऑफर को ठुकरा दिया है।

विचार करने के बाद वरुण गांधी ने इनकार किया

वरुण गांधी के करीबी सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने उन्हें रायबरेली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। सूत्रों ने दावा किया है कि वरुण गांधी ने एक सप्ताह तक इस पर विचार करने के बाद आखिर में रायबरेली से चुनाव लड़ने के ऑफर को इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व की ओर से वरुण गांधी से संपर्क किया गया और उन्हें रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया। इस पर वरुण गांधी ने विचार करने के लिए समय मांगा। हाल ही में वरुण गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऑफर को इनकार कर दिया।

सर्वे में जब नहीं मिला कोई विकल्प तो भाजपा पहुंची वरुण के पास

सूत्रों के अनुसार, आंतरिक सर्वे में दिनेश सिंह, ब्रजेश पाठक, विनय कटियार जैसे संभावित प्रत्याशियों पर पार्टी के पक्ष में नहीं आते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद वरुण गांधी को रायबरेली सीट से लड़ने के लिए कहा गया, लेकिन वरुण गांधी ने इस सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। बता दें कि रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। यहां से सोनिया गांधी लगातार चार बार सांसद रही हैं। मोदी लहर में भी सोनिया गांधी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही थीं। इस बार सोनिया गांधी यहां से चुनाव नहीं लड़ रही हैं। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा पहुंच गई हैं। अभी तक किसी भी पार्टी ने रायबरेली सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Swati Maliwal Case : विभव ने ठुकराया था ये ऑफर, चौंकाने वाली बात सामने आई; बिहार में पिता बोले- केजरीवाल के जेल...

संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास)।Bihar Politics News स्वाति मालीवाल प्रकरण (Swati Maliwal Case) में विभव की गिरफ्तारी से उसके पिता व ग्रामीण हतप्रभ हैं। ग्रामीण अब तक नहीं जानते थे कि विभव अरविंद केजरीवाल के इतने खास हैं। इस प्रकरण से जुड़ी खबरें गांव

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now