IPL Live Score, PBKS vs CSK:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-53 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 28रनों से हरा दिया. रविवार (5 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में हुए इस मैच में मेजबान टीम पंजाब को जीत के लिए 168 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए वह 9 विकेट पर 139 रन ही बना सकी. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके की मौजूदा सीजन में 11 मैचों में यह छठी जीत रही और वह अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई. दूसरी ओर पंजाब किंग्स की यह 11 मैचों में यह सातवीं हार रही.
चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे, जिन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. जडेजा ने पहले बल्ले से 43 रन बनाए और फिर तीन विकेट भी लिए. पंजाब किंग्स की ओर से बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह भी कमाल कर सके. इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे प्रभसिमरन ने 30 और शशांक सिंह ने 27 रन बनाए. चेन्नई की ओर से जडेजा के अलावा सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांडे ने भी गेंद से धांसू प्रदर्शन किया. दोनों तेज गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए.
पंजाब किंग्स की पारी का स्कोरकार्ड: (139/9, 20 ओवर)
बल्लेबाज | रन | गेंदबाज | विकेट पतन |
जॉनी बेयरस्टो | 7 | तुषार देशपांडे | 1-9 |
रिली रोसो | 0 | तुषार देशपांडे | 2-9 |
शशांक सिंह | 27 | मिचेल सेंटनर | 3-62 |
प्रभसिमरन सिंह | 30 | रवींद्र जडेजा | 4-68 |
जितेश शर्मा | 0 | सिमरजीत सिंह | 5-69 |
सैम करन | 7 | रवींद्र जडेजा | 6-77 |
आशुतोष शर्मा | 3 | रवींद्र जडेजा | 7-78 |
हर्षल पटेल | 12 | सिमरजीत सिंह | 8-90 |
राहुल चाहर | 16 | शार्दुल ठाकुर | 9-117 |
खाता भी नहीं खोल पाए धोनी
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 विकेट पर 167 रन बनाए. सीएसके के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. जडेजा ने 26 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए.कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 32 और डेरिल मिचेल ने 30 रनों काउपयोगी योगदान दिया. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह खाता भी नहीं खोल पाए और पहली गेंद पर आउट हुए. उन्हें हर्षल पटेल ने क्लीन बोल्ड किया. पंजाब के लिए हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं अर्शदीप सिंह को दो सफलताएं हासिल हुईं.
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का स्कोरकार्ड: (167/9, 20 ओवर)
बल्लेबाज | रन | गेंदबाज | विकेट पतन |
अजिंक्य रहाणे | 9 | अर्शदीप सिंह | 1-12 |
ऋतुराज गायकवाड़ | 32 | राहुल चाहर | 2-69 |
शिवम दुबे | 0 | राहुल चाहर | 3-69 |
डेरिल मिचेल | 30 | हर्षल पटेल | 4-75 |
मोईन अली | 17 | सैम करन | 5-101 |
मिचेल सेंटनर | 11 | राहुल चाहर | 6-122 |
शार्दुल ठाकुर | 17 | हर्षल पटेल | 7-150 |
महेंद्र सिंह धोनी | 0 | हर्षल पटेल | 8-150 |
रवींद्र जडेजा | 43 | अर्शदीप सिंह | 9-164 |
इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव हुआ. तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की जगह कीवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर को मौका मिला. मुस्ताफिजुर नेशनल ड्यूटी पर बांग्लादेश लौट चुके हैं. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया.
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्सऔर पंजाब किंग्स के बीच हमेशा ही तगड़ा मुकाबला रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए, जिसमें से चेन्नई ने 16जीते, जबकि पंजाब को15 मैचों मेंसफलता मिली है. दोनों टीमेंदूसरी बार इस सीजन में आमने-सामने हुई हैं. इससे पहले 1 मई को दोनों टीमों के बीच चेपॉक में मैच हुआ था, जिसमें पंजाब किंग्स ने सात विकेट से जीत हासिल की थी.
चेन्नई Vs पंजाब हेड-टु-हेड
कुल मैच: 31
चेन्नई जीता:16
पंजाब जीता: 15
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11:अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंहधोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन, तुषार देशपांडे.
इम्पैक्ट प्लेयर: सिमरजीत सिंह
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11:जॉनी बेयरस्टो, रिलीरोसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.