Punjab Weather Update- फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आज कई जिलों में बादल छाएं रहने की संभावना; बारिश बढ़ाएगी मुश्किल

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update:अप्रैल के बाद मई की शुरुआत में फिर से एक नया पश्चिमी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया हैं। जिसका आंशिक तौर पर असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा।

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update:अप्रैल के बाद मई की शुरुआत में फिर से एक नया पश्चिमी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया हैं। जिसका आंशिक तौर पर असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा।

loksabha election banner

हिमाचल में बूंदाबांदी की संभावना

माैसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शुक्रवार की शाम से हिमालियन रिजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को पंजाब के कुछ जिलों में दिन में बादल छाएं रहने, हिमाचल के साथ लगते जिलों में बूंदाबांदी की संभावना हैं। इस दौरान बीस से पच्चीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पांच व छह अप्रैल को साफ होगा मौसम

जबकि इसके बाद पांच व छह अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते दिन का तापमान बढ़ सकता है। नौ मई के बाद आने वाले दिनों में हीट वेव चलने की संभावना भी बन सकती है। उधर दूसरी तरफ शुक्रवार को गुरदासपुर व पठानकोट को छोड़कर अन्य सभी जिलों में मौसम के तेवर गर्म रहे।

यह भी पढ़ें-Haryana News: रोहतक में बीजेपी प्रत्‍याशी अरविंद शर्मा ने किया नामांकन, ट्रैक्‍टर चलाकर पहुंचे CM नायब सैनी

इन इलाकों में इतना तापमान

दिन में तेज धूप खिली रही। जिसके चलते तापमान कई जिलों में 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री, पटियाला व लुधियाना में 38.3 डिग्री, बठिंडा में 38 डिग्री, चंडीगढ़, अमृतसर व बरनाला में 36 डिग्री, पठानकोट में 33.5 डिग्री व गुरदासपुर में 32डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जालंधर में कैसा रहा मौसम

जालंधर में शुक्रवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। वहीं बाद दोपहर आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री से बढ़कर 35.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री से बढ़कर 16.9 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। जिसके तहत तेज हवाओं के साथ-साथ वर्षा की संभावनाएं भी जताई थी मगर एक दिन पहले जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार येलो अलर्ट तो नहीं पर बादल छाने और वर्षा की संभावनाएं जरूर जताई हैं।

यह भी पढ़ें-Haryana News: JJP से नाराज चल रहे विधायक जोगीराम सिहाग का बड़ा फैसला, भाजपा प्रत्याशी रणजीत के लिए मांगेंगे वोट

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

खाना पकाने के बाद बचे हुए तेल का क्या करें? ICMR ने बताई जरूरी बात

<

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now