Haryana News- कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, खरगे-सोनिया और राहुल-प्रियंका के नाम; देखें पूरी लिस्ट

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने तोशाम की विधायक किरण चौधरी को एक और झटका दिया है। हरियाणा के लिए जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से किरण चौधरी को बाहर र

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने तोशाम की विधायक किरण चौधरी को एक और झटका दिया है। हरियाणा के लिए जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से किरण चौधरी को बाहर रखा गया है।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, सिरसा सुरक्षित से प्रत्याशी कुमारी सैलजा, राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल है।

केसी वेणुगोपाल द्वारा हरियाणा के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शीर्ष पर हैं जो चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा आएंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया।

यह भी पढ़ें:Haryana News: प्रदेश में बनेगी 50 स्टेम लैब, विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट; इसके पीछे ये है लक्ष्य

कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद, तिलक राम जूली, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, अलका लांबा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज और रामकिशन गुर्जर जय माकन, आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट।

रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा और बीएल सैनी स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार करेंगे। इनके अलावा भूपेश बघेल, विधायक जयबीर वाल्मीकि, शकुंतला खटक, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, विधायक नीरज शर्मा।

अभिमन्यु पूनिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, जुबैर खान, राजीव शुक्ला, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, कन्हैया कुमार, रामनिवास घोरेला, गोविंद सिंह दोतासरा, चंद्र प्रकाश जांगड़ स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। भी प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Update: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, हरियाणा के इस जिले में पहली बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Punjab News: सुखपाल खैहरा के बयान ने लिया राजनीतिक रंग, सीएम भगवंत मान ने रोड शो के दौरान पूछे तीखे सवाल

जतिंदर कुमार,जैतो। (Punjab Politcs Hindi News) खैहरा द्वारा बाहरी सूबों से आकर यहां मेहनत करने वाले लोगों के खिलाफ जो बोला जा रहा है वह उसकी छोटी सोच को दर्शाता है। हमें ऐसी छोटी सोच वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bha

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now