Bihar Politics- लोकसभा चुनाव के बीच जदयू-बसपा को बड़ा झटका, लालू यादव ने कर दिया खेला

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी और जदयू के साथ ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कई सदस्य राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें सदस्यता प्रदान की।

4 1 10
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी और जदयू के साथ ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कई सदस्य राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें सदस्यता प्रदान की।

loksabha election banner

राजद की सदस्यता लेने वाले नेताओं में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा, कैमूर जिला बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शोभनाथ राम, कैमूर जदयू जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जनार्दन निराला वे अन्य नेता हैं।

'पूरे देश में बदलाव की बयार चल रही'

इस दौरान जगदानंद ने कहा कि पूरे देश मे बदलाव की बयार चल रही है। बिहार ने हर बदलाव का नेतृत्व किया है चाहे 1977 हो या 1989 हो, इस बार भी बदलाव का नेतृत्व बिहार कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा, भाजपा-जदयू के नेता इतिहास की बात करते हैं। विगत 10 वर्षों की सरकार के पास कहने के लिए कुछ नही है। इस दौरान पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, चितरंजन गगन, अरुण यादव, एजाज अहमद समेत दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।

मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए- लालू यादव

लोकसभा चुनाव में राजनीति के मैदान पर बड़े-बड़े मुद्दों पर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी लड़ाई चल रही है। इन मुद्दों पर मुस्लिम आरक्षण एक बड़ा मसला है। मुस्लिम आरक्षण को लेकर राजग और महागठबंधन के नेता आपस में उलझे पड़े हैं।

इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एक बार फिर मुस्लिम आरक्षण की वकालत की और कहा कि मुस्लमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन होता है।

ये भी पढ़ें-Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश के नाम बना नया रिकॉर्ड, 11 नव निर्वाचित MLC ने ली पद की शपथ

ये भी पढ़ें-Tejashwi Yadav: 'भाजपा संविधान को बदलना चाहती है', समस्तीपुर में गरजे तेजस्वी यादव; लोगों को किया अलर्ट

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IPL 2024 RR vs KKR Match LIVE Score: नंबर-2 की जंग में कोलकाता के सामने राजस्थान रॉयल्स... थोड़ी देर में होगा टॉस

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now