एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एण्ड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) के रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स के लिए इस साल 2 फरवरी से 19 मार्च 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की जानी है। बोर्ड द्वारा परिणाम जाने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, खबरों के मुताबिक महराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 10 मई 2024 को कर सकता है। स्टूडेंट्स अपना परिणाम औपचारिक ऐलान के बाद आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, mahresult.nic.in पर कर सकेंगे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.