स्वर्णिम भारत न्यूज़ डेस्क, वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर के तरसाली इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के सदस्यों को गन्ने के जूस में जहर डालकर पिला दिया, जिससे पिता और पत्नी की मौत हो गई। इतना ही नहीं पुलिस की जानकारी के बिना दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गन्ने में रस में जहर मिलाने वाले को जब पुलिस गिरफ्तार करने आई तो उसने भी जहर पी लिया। हालांकि, शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उसका बेटा भी भर्ती है।
क्या है पूरा मामला?
तरसाली इलाके में सोनी परिवार रहता था। आरोपी चेतनभाई ने गन्ने के रस में जहर मिलाकर परिवार को दे दिया। इसमें उसकी पत्नी बिन्दुबेन सोनी और पिता मनोहरलाल सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चेतनभाई ने इसकी कोई सूचना पुलिस को दिए बिना दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, आरोपी का बेटा आकाश सोनी इस समय गंभीर अवस्था में सयाजीअस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.