Lok Sabha Election 2024- गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल, अमित शाह समेत चार केंद्रीय मंत्री मैदान में

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर 7 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। बाकी बची 25 लोकसभा सीटों पर मतदान है। गृह

4 1 14
Read Time5 Minute, 17 Second

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर 7 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। बाकी बची 25 लोकसभा सीटों पर मतदान है। गृह मंत्री अमित शाह समेत चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा गुजरात की सभी 26 सीटें जीत चुकी है।

इन सीटों पर होगी वोटिंग


कच्छ, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, नवसारी, वलसाड, खेडा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल और छोटा उदयपुर लोकसभा सीट पर मतदान है।

यह भी पढ़ें:11 राज्‍यों की 93 सीटों पर कल मतदान, आपके यहां कितने बजे तक होगी वोटिंग? बूथ पर होंगे ये खास इंतजाम

गांधीनगर से अमित शाह मैदान में


गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस की टिकट पर सोनल रमणभाई पटेल हैं। बहुजन समाज पार्टी ने मोहम्मद दानिश देसाई को उतारा है।

राजकोट में पुरुषोत्तम रुपाला की साख दांव पर

राजकोट लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला की अग्निपरीक्षा है। उनके खिलाफ धानानी परेश कांग्रेस की टिकट पर उतरे हैं। बसपा से चमनभाई नागजीभाई सवसानी चुनाव मैदान में हैं।

मनसुख मांडविया के सामने कांग्रेस के ललित वसोया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की प्रतिष्ठा गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट दांव पर लगी है। उनके सामने कांग्रेस के ललित वसोया और बसपा के एनपी राठोड की चनौती है। वहीं खेडा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री देवु सिंह चौहान तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने कालु सिंह डाभी और बसपा ने भाईलालभाई कालुभाई पांडव को उतारा है।

यह भी पढ़ें:अगर आप हैं जिम्‍मेदार मतदाता तो भूल कर न करें ये काम; वोट डालने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्‍यान

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Lok Sabha Election 2024: शिबू सोरेन को क्यों कहा जाता करिश्माई नेता? दिशोम गुरु की मिली उपाधि; संघर्ष से सियासत तक पहुंचे

प्रायः ऐसा कम ही होता है कि आम लोग अपने प्रतिनिधि में ईश्वर की छवि देखते हों। जीते जी किंवदंती बन चुके झारखंड के सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सर्वेसर्वा शिबू सोरेन की लोकप्रियता कुछ ऐसी ही है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now