Haryana News- मनोहर लाल के सामने चुनाव लड़ रहे बुद्धिराजा को HC से नहीं मिली राहत, ट्रायल कोर्ट में करेंगे समर्पण

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। करनाल लोकसभा सीट (Karnal Lok Sabha Seat) से कांग्रेस उम्मीदवार व हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है। बृहस्पतिवार को पहले हाई कोर्ट ने बुद्धिराजा की याचिका को खारिज कर

4 1 9
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। करनाल लोकसभा सीट (Karnal Lok Sabha Seat) से कांग्रेस उम्मीदवार व हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है। बृहस्पतिवार को पहले हाई कोर्ट ने बुद्धिराजा की याचिका को खारिज कर दिया था।

loksabha election banner

बुद्धिराजा के वकील ने दोबारा हाई कोर्ट से आग्रह किया कि वे करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और जल्दी ही ट्रायल कोर्ट में समर्पण कर देंगे, इसलिए कोई फैसला न सुनाया जाए, जिस पर हाई कोर्ट ने सुनवाई सात मई तक स्थगित कर दी है।

बुद्धिराजा ने कोर्ट के आदेश को रद करने की रखी थी मांग

अपनी याचिका में बुद्धिराजा ने पंचकूला में दर्ज एफआइआर व उन्हें भगोड़ा घोषित करने के पंचकूला कोर्ट के आदेश को रद करने की मांग की थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि पंचकूला अदालत ने नियमों की अनुपालना न करते हुए उन्हें भगोड़ा घोषित किया है।

यह भी पढ़ें:Sushil Gupta Nomination: कुरुक्षेत्र सीट से AAP प्रत्याशी ने किया नामांकन, हुड्डा बोले गुंडों को हरियाणा से भगाना है

याचिका के अनुसार उन्हें वर्ष 2018 में हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाने पर दर्ज केस में भगोड़ा घोषित किया गया है।

धारा 174ए के तहत किया गया मामला दर्ज

बुद्धिराजा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर तीन जनवरी 2024 को पंचकूला सेक्टर 14 के पुलिस थाना में धारा 174ए के तहत मामला दर्ज किया गया। बुद्धिराजा के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की पुलिस में शिकायत दर्ज थी। इस मामले में न्यायालय में सुनवाई थी और सुनवाई के दौरान वह पेश नहीं हुए थे। बुद्धिराजा अभी तक भगोड़ा ही हैं। पुलिस के रिकार्ड में अब तक लापता रिपोर्ट सबमिट है।

नगर निगम आयुक्त की शिकायत पर हुआ था केस

हरियाणा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1989 के तहत दिव्यांशु बुद्धिराजा पर 28 जनवरी 2018 को नगर निगम के प्रशासक रहे राजेश जोगपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायत में कहा गया था कि एनएसयूआई ने पंचकूला के अधिकतर चौराहों पर कई फ्लैक्स साइन बोर्ड/होर्डिंग्स लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:Haryana Crime News: वाट्सएप पर स्टेटस लगाकर पति ने पत्नी के बारे में लिखी अश्लील बातें, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

इन साइन बोर्डों के निर्माण के लिए किसी भी व्यक्ति या एसोसिएशन द्वारा इस निगम से कोई अनुमति नहीं मांगी गई है। हरियाणा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1989 के तहत साइन बोर्ड/होर्डिंग लगाना प्रतिबंधित है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

हे भगवान: पाक में इमरान खान का ये क्या हुआ हाल, पहचान नहीं पाएंगे आप, देखें वीडियो

Imran Khan Looks Unrecognisable: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भष्टाचार विरोधी कानूनों में बदलाव के एक मामले में गुरुवार को एक वीडियो लिंक के माध्यम से देश के सर्वोच्च न्यायालय के सामने पेश हुए. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर व

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now