स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, लुधियाना। चुनाव में व्यस्त हंस राज हंस (BJP Candidate Hansraj Hans) का नया रूप देखने को मिला है। वह सुबह सैर के समय नेचर पार्क में सैर कर रहे लोगों से मिल रहे थे।
इसी दौरान उनका बेहद फेमस गीत 'नच्चन तों पहलां होका दियांगे' बजाकर लोग भांगड़ा कर रहे थे। जैसे ही वह उनके पास गए तो वह भी जाते ही उनके साथ भंगड़ा करने लगे।
फैंस के साथ खिंचवाई फोटो
इस दौरान हंस राज हंस ने करीबन तीन से चार मिनट उनके साथ भांगड़ा किया और बाद में अन्य लोगों से मिले। यहां पर ही महिलाओं के एक ग्रुप ने उनके लिए चाय का बंदोबस्त किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। पहली बार है कि चुनाव प्रचार के दौरान हंस राज हंस इस तरह जॉली मूड में दिखे हैं।
फरीदकोट से हैं उम्मीदवार
लोकप्रसिद्ध पंजाबी सिंगर को भाजपा ने पंजाब के फरीदकोट से चुनावी रण में उतारा है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने पंजाबी गायक करमजीत अनमोल को टिकट दिया है। अब पंजाब की इस सीट पर सुरों के सरताजों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.