Punjab Weather Update- उफ्फ ये गर्मी! लुधियाना में मई के पहले हफ्ते में टूटा 13 वर्ष का रिकॉर्ड, तापमान 43 डिग्री पार

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update:पिछले चार दिन से पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 13 वर्ष में पहली बार मई के पहले हफ्ते में ही लुधियाना का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा ह

4 1 6
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update:पिछले चार दिन से पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 13 वर्ष में पहली बार मई के पहले हफ्ते में ही लुधियाना का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा है।

loksabha election banner

लुधियाना में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 2011 से 2023 के दौरान 43 डिग्री से अधिक तापमान 15 मई के बाद ही रहा है। 2019 में 19 मई को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री, 2014 में 30 मई को 43.5 डिग्री, 2021 में 28 मई को 43.1 डिग्री व 2023 में 23 मई को 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। अमृतसर, फरीदकोट, बरनाला, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुरदासपुर, रोपड़ व पटियाला में तापमान 40 डिग्री व नवांशहर में 39.5 डिग्री रहा। वहीं हिमाचल में भी गर्मी बढ़ गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

आठ-नौ मई को पड़ेगी भीषण गर्मी

दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार आठ व नौ मई को कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिनांक 10 मई शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। 11 व 12 मई को कई जिलों में छींटे पड़ने व हल्की वर्षा की संभावना है। वरिष्ठ विज्ञानी डा. केके गिल ने कहा कि गर्मी से सब्जी व बागवानी फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Today: पंजाब में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 43 डिग्री पहुंचा तापमान; लू के थपेड़ों से हाल बेहाल

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Mocked Harassed with CSK Fans: चेन्नई सुपर किंग्स फैन्स से बदतमीजी! नशे में महिलाओं को गालियां दीं, जानिए क्या है मामला

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now