Haryana News- अंबाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने पहले अनिल विज को लगाई आवाज, मांगा जीत का आशीर्वाद; मिला ये जवाब

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, अंबाला। चुनावी प्रचार के दौरान वीरवार को नाटकीय घटनाक्रम में भाजपाई और कांग्रेसी एक हो गए। इतना ही नहीं अंबाला लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी और मुलाना से कांग्रेस के विधायक वरुण मुलाना ने पूर्व गृहमंत्री अनिल विज

4 1 10
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, अंबाला। चुनावी प्रचार के दौरान वीरवार को नाटकीय घटनाक्रम में भाजपाई और कांग्रेसी एक हो गए। इतना ही नहीं अंबाला लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी और मुलाना से कांग्रेस के विधायक वरुण मुलाना ने पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के पांव छूकर जीत का आशीर्वाद ही मांग लिया। इस पर विज ने भी शिष्टाचार दिखाते हुए पीठ पर हाथ रखकर सामान्य थपकी दी और हाथ जोड़कर मुस्कुरा दिए। यह घटनाक्रम पूरे छावनी में रात को सुर्खियों में छा गया।

loksabha election banner

दरअसल वीरवार रात करीब आठ बजे पूर्व गृहमंत्री अनिल विज अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी वरुण मुलाना निकलसन रोड से होते हुए सेवा समिति चौक पर जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे।

वरुण की नजर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पर पड़ी और उन्होंने काफिले को वहीं रुकवा लिया। मौके पर कांग्रेसी प्रतिनिधि चित्रा सरवारा, पूर्व पार्षद परमिंद्र सिंह परी व हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव ओबीसी विभाग सतीश कनौजिया भी उनके साथ थे।

इतने में ही परमिंद्र सिंह ने विज के पांव छू दिए विज ने जोर-जोर से उनकी पीठ थपथपा दी। इसी दौरान वरुण मुलाना ने विज के पांव छू दिए। यह देख कांग्रेसियों ने कहा कि अब तो जीत का आशीर्वाद दे दें विज साहब। इस पर विज ने उनकी पीठ पर भी थपकी दी पर वरुण ने फिर से पावं छूए और जीत का आशीर्वाद मांगा लेकिन विज हाथ जोड़कर मुस्कुरा दिए और सभी को चाय पिलाने के निर्देश दिए।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

गुरुग्राम: दो बेटियों संग वॉक कर रही थी महिला, पीछे से क्रेन ने आकर कुचल दिया

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now