Bihar GST Collection- उत्तर प्रदेश से आगे निकला बिहार, जीएसटी कलेक्शन में दिखी रिकॉर्ड उछाल

राज्य ब्यूरो, पटना। देश के स्तर पर जीएसटी के तहत राजस्व वसूली में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है तो इसमें बिहार का भी योगदान है। राष्ट्रीय स्तर पर अप्रैल महीने में जीएसटी राजस्व वसूली में पिछले साल की इस अवधि की तुलना में 12.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।<

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, पटना। देश के स्तर पर जीएसटी के तहत राजस्व वसूली में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है तो इसमें बिहार का भी योगदान है। राष्ट्रीय स्तर पर अप्रैल महीने में जीएसटी राजस्व वसूली में पिछले साल की इस अवधि की तुलना में 12.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

loksabha election banner

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, बिहार में यह बढ़ोतरी 23 प्रतिशत है। बिहार में राजस्व वसूली का आंकड़ा अप्रैल 2024 में 1992 करोड़ पहुंचा। पिछले साल अप्रैल में यह राशि 1625 करोड़ रुपये थी।

उत्तर प्रदेश से बिहार आगे

यह पड़ोसी उत्तर प्रदेश से चार प्रतिशत अधिक है। हालांकि, कुल राशि में उत्तर प्रदेश की वसूली अधिक है। यह 12,290 करोड़ है।

झारखंड में पिछले अप्रैल की तुलना में सिर्फ तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कुल राशि में यह बिहार से अधिक है-3829 करोड़।

पश्चिम बंगाल में इस अवधि में 7291 करोड़ की वसूली हुई। यह पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। 37671 करोड़ के साथ महाराष्ट्र पूरे देश में अव्वल है। 15, 978 करोड़ के साथ कर्नाटक दूसरे नम्बर पर है।

ये भी पढ़ें-Mukesh Sahani Security: हवा में ही थे VIP चीफ मुकेश सहनी, नीचे छिन गई वाई प्लस सुरक्षा

ये भी पढ़ें-Chirag Paswan के साथ हो गया 'खेला', लोजपा (रामविलास) के कद्दावर नेता ने छोड़ा साथ; सौंप दिया इस्तीफा

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Patna News: पटना के नामी स्कूल के नाले में छात्र का शव मिलने से हड़कंप, गुस्‍साए लोगों ने बिल्डिंग में लगा दी आग

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना। Patna News: पटना में दीघा थाना क्षेत्र के रामजी चक स्थित स्कूल टिनी टोट एकेडमी (Tiny ToT Academy) के नाले में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चे की उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now