राज्य ब्यूराे, पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चौथे चरण के चुनाव में दो केंद्रीय मंत्री और अपने दो करीबी लोगों के लिए सक्रियता है। चौथे चरण में 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय व मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से और नित्यानंद राय उजियारपुर से एनडीए के प्रत्याशी हैं। इस चरण में केवल मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से ही जदयू का प्रत्याशी है। पांच सीटों में दरभंगा, उजियारपुर व बेगूसराय से भाजपा तथा समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी हैं।
दो को बेगूसराय व चार को उजियारपुर में हुई सभा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो मई को बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के बछवाड़ा में चुनावी सभा की। वहीं, चार मई को उन्होंने नित्यानंद राय के लिए नरहन में चुनावी सभा को संबोधित किया।
समस्तीपुर में शांभवी चौधरी के लिए करेंगे सभा
चौथे चरण में मुख्यमंत्री को अपने दो करीबियों के लिए भी चुनावी सभा कर रहे। इस क्रम में चार मई को उन्होंने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के लिए मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के हवेली खड़गपुर में सभा की। इसके पूर्व मुंगेर में वह हाल ही में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में शामिल हुए थे।
पांच मई को मुख्यमंत्री की एक चुनावी सभा समस्तीपुर के कल्याणपुर में है। वहां से लोजपा (रामविलास) की टिकट पर मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी चुनाव लड़ रहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य व जदयू के वरिष्ठ नेता महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी भी समस्तीपुर से कांग्रेस की टिकट पर मैदान में हैं।
PM Modi ने तेजस्वी को बताया बिहार का शहजादा, नेहरू और बाबा साहेब को यादकर कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.