Bihar Weather Today- आज शाम से बिगड़ सकता है बिहार का मौसम, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पढ़ें मौसम का हाल

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता,पटना। Bihar Weather News:प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे प्रदेश वासियों को सोमवार को थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश के वातावरण पर पुरवा का प्रभाव बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। अगले

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता,पटना। Bihar Weather News:प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे प्रदेश वासियों को सोमवार को थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश के वातावरण पर पुरवा का प्रभाव बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। अगले सप्ताह राज्य के कुछ इलाके में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव का क्रम 11 मई तक जारी रह सकता है। बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

loksabha election banner

इस दौरान राज्य के कुछ इलाके में मौसम में उतार-चढ़ाव हो सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसका प्रभाव बिहार, झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक होने के आसार है।

बिहार के इन जिलों बारिश के आसार

बिहार में आज शाम से मौसम करवट लेना शुरू कर देगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 6 मई से 9 मई के बीच पटना, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार और पूर्णिया के कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बांका, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश के बाद लोगों को भीषण लू से राहत मिल सकती है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

Bihar News: चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास भी बना हुआ है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार बने हुए हैं। शेखपुरा व वैशाली में रहा लू का प्रकोप शनिवार को प्रदेश के शेखपुरा एवं वैशाली में लू का प्रभाव रहा।

शनिवार को बक्सर राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा वहां पर अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान डेहरी में रिकार्ड किया गया। शेखपुरा में 42.1 एवं वैशाली में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। डिहरी में राज्य में सबसे कम तापमान रहा। वहां पर न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव होने की स्थिति में लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। कुछ इलाके में तेज आंधी चलने से काफी नुकसान हो सकता है।

तैयार फसल को संग्रह कर लें

किसान मौसम विज्ञानियों ने किसानों के लिए जारी सूचना में कहा कि प्री मानसून का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में किसानों को तैयार फसल को जल्द से जल्द संग्रह करने की जरूरत है। साथ ही आम एवं लीची की फसल को कम से कम नुकसान हो इसके लिए भी समुचित कदम उठाना समय की मांग है।

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar: नीतीश कुमार तो ऐसे न थे! मुस्लिम वोट बैंक पर आरजेडी को खूब सुनाया; सियासत तेज

Tejashwi Yadav: दर्द से कराह रहे तेजस्वी ने दिया भावुक संदेश, हेल्थ पर दी ताजा जानकारी; क्या आज करेंगे रैली?

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

UP Police Exam 2024 Fake Notice: 29-30 जून को नहीं होगा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल री-एग्जाम, बोर्ड ने दी ये जानकारी

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now