Bihar Weather Today - आज से बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, चुनाव के दिन नहीं पड़ेगी गर्मी; इन 18 जिलों में अलर्ट जारी

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना। तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के दिन मतदाताओं को भीषण गर्मी व लू से राहत मिलेगी। सात मई को प्रदेश में पांच सीट सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया व झंझारपुर में मतदान होगा। अनुमान है कि मौसम मतदाताओं का साथ देगा।

4 1 17
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना। तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के दिन मतदाताओं को भीषण गर्मी व लू से राहत मिलेगी। सात मई को प्रदेश में पांच सीट सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया व झंझारपुर में मतदान होगा। अनुमान है कि मौसम मतदाताओं का साथ देगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, सात से 10 मई के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।

इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का प्रवाह जारी रहेगा। मौसम सामान्य होने के साथ लोगों को मतदान करने में परेशानी नहीं होगी।

मौसम सामान्य होने के साथ तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तर पूर्व बिहार के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के साथ द्रोणी रेखा पश्चिम बंगाल से उत्तर ओडिशा तक प्रभावी है। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के उत्तरी भागों में बंगाल से आ रही नमी युक्त पुरवा हवा के कारण आर्द्रता में वृद्धि हुई है।

इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण चार दिनों तक मौसम सामान्य होने के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन में मौसम सामान्य होने के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

इन इलाकों में अलर्ट जारी

उत्तर पश्चिम भागों के पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, उत्तर मध्य भाग के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया व कटिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा व 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा का प्रवाह होने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम में बदलाव को देखते हुए किसान भाईयों को सलाह दी गई है कि खेत में पड़े कटे फसलों का भंडारण सुरक्षित स्थानों पर करें। पशुओं को खुले स्थानों पर नहीं छोड़े। वहीं तेज हवा के प्रभाव से फलदार वृक्ष आम, लीची को नुकसान होने की संभावना है।

20 शहरों के तापमान में वृद्धि

Bihar News रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के 20 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

शेखुपरा में 43.4 डिग्री सेल्सियस व वैशाली में 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भीषण उष्ण लहर का प्रभाव रहा। जबकि, औरंगाबाद, बांका, नवादा में लू (हीट वेव) का प्रभाव बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 40.8 25.6

गया 42.7 21.8

भागलपुर 37.7 24.4

मुजफ्फरपुर 36.0 25.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-

Amrita Pandey: सुसाइड नहीं मर्डर... गला दबाकर की गई थी भोजपुरी एक्ट्रेस की हत्या, अब इन 2 रिपोर्ट में उलझी पुलिस

Bihar Politics : 'अगर उन लोगों को वोट करिएगा तो...', भरी सभा में ये क्या बोल गए नीतीश? अशोक महतो को लेकर भी चेताया

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Delhi Weather: दिल्लीवालों को अभी और सताएगी गर्मी, 24 मई तक लू चलने की आशंका

<

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now