Tejashwi Yadav - दर्द में भी बहन रोहिणी के लिए सारण पहुंचे तेजस्वी, मंच पर सहनी ने कर दिया कुछ ऐसा; अब चर्चा तेज

राज्य ब्यूरो, पटना।Bihar Politics In Hindi बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को फिलहाल कमर दर्द से राहत नहीं मिली है। बावजूद चुनाव के बीच, वे आराम करने से बच रहे हैं। सोमवार को बीमारी के बीच भ

4 1 9
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, पटना।Bihar Politics In Hindi बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को फिलहाल कमर दर्द से राहत नहीं मिली है। बावजूद चुनाव के बीच, वे आराम करने से बच रहे हैं। सोमवार को बीमारी के बीच भी वह सारण और सिवान पहुंचे। दोनों जिलों में कई जनसभाओं को संबोधित किया।

loksabha election banner

इस दौरान, विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) लगातार उनके साथ रहे। रविवार को कमर दर्द में अचानक तेजी आने के बाद नेता प्रतिपक्ष को पटना एयरपोर्ट से व्हीलचेयर पर बाहर आते देखा गया था।

उठने और बैठने में भी हो रही दिक्कत

Bihar News कमर दर्द की वजह से उन्हें चलने-फिरने यहां तक की उठने और बैठने में भी दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद वे चुनावी सभाओं को रद्द करने से बच रहे हैं। रविवार की रात आराम करने के बाद सोमवार को तेजस्वी इसी बीमारी और दर्द के बीच सारण और सिवान के लिए निकल पड़े।

सारण में तेजस्वी यादव अपनी बहन और इस लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के समर्थन में एयरपोर्ट मैदान और राजेंद्र स्टेडियम में दो अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित किया। मंच पर खड़े होने में नेता प्रतिपक्ष को समस्या आ रही थी। जिसे देखते हुए साथ चल रहे वीआइपी के संस्थापक मुकेश सहनी आगे आए।

सहनी ने दिया तेजस्वी को सहारा

उन्होंने तेजस्वी को सहारा दिया और सहनी के कंधे के सहारे उन्होंने मतदाताओं को संबोधित किया। इसके बाद वे सिवान पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी के समर्थन में रघुनाथपुर खेल मैदान और इसके बाद राजपुर खेल मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

देर शाम तेजस्वी वापस पटना लौटे तो एक बार फिर व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आए और इसके बाद आवास के लिए प्रस्थान कर गए।

यह भी पढ़ें-

Rabri Devi : चुनाव के बीच अचानक नीतीश के साथ दिखीं राबड़ी देवी, बिहार CM ने रच दिया इतिहास; सियासी हलचल तेज

Tejashwi Yadav : चुनाव के बीच भावुक हुए तेजस्वी, PM Modi के लिए लिखी ये बात; कहा- चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन...

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Punjab News: सुखपाल खैहरा के बयान ने लिया राजनीतिक रंग, सीएम भगवंत मान ने रोड शो के दौरान पूछे तीखे सवाल

जतिंदर कुमार,जैतो। (Punjab Politcs Hindi News) खैहरा द्वारा बाहरी सूबों से आकर यहां मेहनत करने वाले लोगों के खिलाफ जो बोला जा रहा है वह उसकी छोटी सोच को दर्शाता है। हमें ऐसी छोटी सोच वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bha

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now