Bihar Weather Today- बिहार के 8 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना। Bihar Weather News:बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रवाह होने से राजधानी समेत प्रदेश का मौसम बदल गया। राजधानी में देर शाम झमाझम बारिश होने से लोगों को राहत मिली। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना ह

4 1 9
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना। Bihar Weather News:बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रवाह होने से राजधानी समेत प्रदेश का मौसम बदल गया। राजधानी में देर शाम झमाझम बारिश होने से लोगों को राहत मिली। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। आज भी पटना समेत 8 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं।

loksabha election banner

पटना समेत 8 जिलों में बारिश के आसार

पटना, गोपालगंज, मोतिहारी, बेतिया, आरा, बेगूसराय, जहानाबाद, सारण में तेज आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं।

40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बुधवार को भी राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में उमड़-घुमड़ कर बादल बरसने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा के प्रवाह को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 घंटों के दौरान पूर्वी चंपारण, गया, नवादा में आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की है।

18 जिलों में 2 से 5 डिग्री की गिरावट

Bihar News: पटना समेत 18 जिलों के अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सामान्य से पांच डिग्री गिरावट के साथ पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला रहा। मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों काल वैशाखी की संभावना है।

इस दौरान तेज हवा के प्रवाह के अलावा आंधी-पानी की आशंका रहेगी। किसान भाइयों को खेतों में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर भंडारण करने की सलाह दी गई है। उत्तर पूर्व बिहार के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र कमजोर होने के साथ वर्षा में कमी का अनुमान है।

इन जिलों में दिन में ही रात जैसा नजारा

छह जिलों में आंधी-पानी से दिन में छाया अंधेरा मंगलवार को मौसम बदलने के साथ पटना एवं आसपास इलाकों में तेज हवा का प्रवाह होने के साथ आंशिक बादल छाए रहे। गोपालगंज, मोतिहारी, बेतिया, सीतामढ़ी, शिवहर, बगहा में तेज आंधी-पानी से दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला। इस दौरान मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा का प्रवाह बना रहा।

पटना में आंधी-पानी में चरमराई बिजली आपूर्ति, लोगों को हुई परेशानी

वर्षा के साथ आंधी आते ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। राजधानी के अधिकांश भागों में शाम 8.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अधिकांश फीडर िट्रप कर गया तथा कई फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। बारिश के दौरान िट्रप फीडर को सुरक्षा की दृष्टिकोण से चालू नहीं किया गया।

खगौल आपूर्ति प्रमंडल के आरके पुरम फीडर, मीठापुर ग्रिड से जुड़े हरिचंद्र नगर, एतवारपुर फीडर देर रात तक बंद रहा। अशोक नगर पावर सब स्टेशन से जुड़े कंकड़बाग के अधिकांश हिस्से में बिजली आपूर्ति बंद रही। दो पोल में करंट आने के कारण बिजली आपूर्ति बंद रखी गई।

बहादुरपुर फीडर भी देर रात तक बंद रहा। करमली चक, खेमनी चक, ट्रासपोर्ट नगर, खगौल फीडर ब्रेकडाउन में रहा। पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान के मुख्य अभियंता श्रीराम सिंह ने बताया कि वर्षा छूटने के बाद तीन चार फीडरों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई। फ्यूजकाल की संख्या बढ़ी होगी। शिकायत आते ही उसे रात में ही दुरूस्त कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Anant Singh : अनंत सिंह का दबंग स्टाइल आया सामने, समर्थकों के सामने कर दिया ऐसा कि जमकर लगने लगे नारे

Prashant Kishor: बिहार का पैसा कहां जा रहा है? प्रशांत किशोर ने समझा दिया पूरा हिसाब, कहा- बहुत बड़ा खेला हो रहा

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Mocked Harassed with CSK Fans: चेन्नई सुपर किंग्स फैन्स से बदतमीजी! नशे में महिलाओं को गालियां दीं, जानिए क्या है मामला

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now