Bihar Politics- अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है? ललन सिंह ने खोल दिया राज; याद दिलाई पुरानी बात

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत के जेल से बाहर निकलने पर राज्य की सियासत तेज हो गई है। अनंत सिंह (Anant Singh) के बाहर निकलते ही मुंगेर लोकसभा सीट अब और अधिक चर्चा में आ गई है। ल

4 1 22
Read Time5 Minute, 17 Second

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत के जेल से बाहर निकलने पर राज्य की सियासत तेज हो गई है। अनंत सिंह (Anant Singh) के बाहर निकलते ही मुंगेर लोकसभा सीट अब और अधिक चर्चा में आ गई है। ललन सिंह इस सीट पर फिर कब्जा जमाने के लिए हर सियासी चाल का उपयोग कर रहे हैं।

loksabha election banner

इसी क्रम में ललन सिंह ने इस बार अनंत सिंह की सियासी धाक का जमकर इस्तेमाल किया। ललन सिंह ने बीच सभा में अनंत सिंह की जमकर तारीफ की और लालू-रबड़ी परिवार पर खूब बरसे।

अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहते हैं? ललन सिंह ने खोले राज

ललन सिंह ने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरा इलाका तो अनंत बाबू का है। यहां अनंत बाबू ने खूब काम किया। यहां कम अन्याय नहीं होता था लेकिन अनंत बाबू यहां न्याय करते थे। ललन सिंह ने कहा कि अनंत सिंह इस इलाके में हर लोगों के साथ न्याय करते थे। इसलिए उन्हें छोटे सरकार कहा जाता है।

अनंत सिंह हमेशा अपने इलाके में हर वर्ग के लोगों के लिए काम करते थे, किसी के साथ भेदभाव नहीं करते थे। अनंत सिंह इस दौरान अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मौजूद रहीं। बता दें कि अनंत सिंह ने जेल से निकलने के साथ ही कहा था कि ललन सिंह 5 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे।

ललन सिंह ने लालू- रबड़ी परिवार पर साधा निशाना

ललन सिंह ने कहा कि आज के नौजवानों को लालू का शासन याद नहीं होगा, क्योंकि ये लोग उस समय 5 से 6 साल के रहे होंगे। लेकिन जो भी बुजुर्ग हैं, उनसे पूछिए कि कैसा माहौल था उस समय। आतंक का साया था, लोग डक के मारे घर से बाहर नहीं निकलते थे।

यह भी पढ़ें

Bihar News: अब बिहार में छटपटाएंगे PFI और सिमी के गुर्गे, पटना हाईकोर्ट ने दे दिया झटका; टारगेट पर थे PM मोदी

Bihar News: 'मुसलमानों को किसी भी हालत में...', लालू के बयान पर आगबबूला हुए सम्राट चौधरी; दे डाली खुली चुनौती

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Mocked Harassed with CSK Fans: चेन्नई सुपर किंग्स फैन्स से बदतमीजी! नशे में महिलाओं को गालियां दीं, जानिए क्या है मामला

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now