स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, आरा। Ara News:लगातार तीसरी बार आरा लोकसभा से चुनावी महासमर में उतर रहे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह संपत्ति के मामले में राजा हैं। प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कालेज से पढ़े आरके सिंह ने नीदरलैंड से प्रबंधन की पढ़ाई की है और वर्तमान में लगभग साढ़े नौ करोड़ की चल एवं अचल संपत्ति के मालिक हैं। गाड़ी मोटर से खास मोह नहीं है और 22 साल पहले खरीदी गई इकलौती फियेट कार इनके पोर्टिको की शोभा बढ़ाती है।
आभूषण से भी नेताजी को खास प्रेम नहीं है, लेकिन पत्नी के पास लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण हैं। खुद सुरक्षित निवेश पर भरोसा करते हैं और बैंक में निवेश करते हैं, वहीं पत्नी शेयर और डिवेंचर पर भरोसा करती हैं। उनके द्वारा नामांकन पत्र के साथ दिए गए संपत्ति के ब्योरा के अनुसार पत्नी निवेश के मामले में नेस्ले, जिनो फिन, रिलायंस इंफ्रा, टीसीएस जैसी कंपनियों पर भरोसा करती हैं।
आरके सिंह के पास सुपौल, पटना एवं दिल्ली में अचल संपत्ति है। आयकर विभाग को दिए गए ब्योरा के अनुसार वर्ष 2022-23 में उनकी वार्षिक आय 42 लाख 77 हजार 90 रुपये थी। यह आय उन्हें सरकारी पेंशन, किराया, खेती एवं वेतन से प्राप्त हुए हैं। बताते चलें कि आरके सिंह वरिष्ठ नौकरशाह रहे हैं और सेवानिवृत्त होने के बाद पहली बार 2014 में आरा से चुनाव लड़े और जीते, पिछले 10 सालों से वे संसद में यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.