RK Singh Net Worth- 22 साल पुरानी कार पर चलते हैं आरके सिंह, इतनी संपत्ति के हैं मालिक; पढ़िए पूरा ब्यौरा

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, आरा। Ara News:लगातार तीसरी बार आरा लोकसभा से चुनावी महासमर में उतर रहे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह संपत्ति के मामले में राजा हैं। प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कालेज से पढ़े आरके सिंह ने नीदरलैंड से प्रबंधन की पढ़ाई की

4 1 19
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, आरा। Ara News:लगातार तीसरी बार आरा लोकसभा से चुनावी महासमर में उतर रहे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह संपत्ति के मामले में राजा हैं। प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कालेज से पढ़े आरके सिंह ने नीदरलैंड से प्रबंधन की पढ़ाई की है और वर्तमान में लगभग साढ़े नौ करोड़ की चल एवं अचल संपत्ति के मालिक हैं। गाड़ी मोटर से खास मोह नहीं है और 22 साल पहले खरीदी गई इकलौती फियेट कार इनके पोर्टिको की शोभा बढ़ाती है।

loksabha election banner

आभूषण से भी नेताजी को खास प्रेम नहीं है, लेकिन पत्नी के पास लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण हैं। खुद सुरक्षित निवेश पर भरोसा करते हैं और बैंक में निवेश करते हैं, वहीं पत्नी शेयर और डिवेंचर पर भरोसा करती हैं। उनके द्वारा नामांकन पत्र के साथ दिए गए संपत्ति के ब्योरा के अनुसार पत्नी निवेश के मामले में नेस्ले, जिनो फिन, रिलायंस इंफ्रा, टीसीएस जैसी कंपनियों पर भरोसा करती हैं।

आरके सिंह के पास सुपौल, पटना एवं दिल्ली में अचल संपत्ति है। आयकर विभाग को दिए गए ब्योरा के अनुसार वर्ष 2022-23 में उनकी वार्षिक आय 42 लाख 77 हजार 90 रुपये थी। यह आय उन्हें सरकारी पेंशन, किराया, खेती एवं वेतन से प्राप्त हुए हैं। बताते चलें कि आरके सिंह वरिष्ठ नौकरशाह रहे हैं और सेवानिवृत्त होने के बाद पहली बार 2014 में आरा से चुनाव लड़े और जीते, पिछले 10 सालों से वे संसद में यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Bihar News: अब बिहार में छटपटाएंगे PFI और सिमी के गुर्गे, पटना हाईकोर्ट ने दे दिया झटका; टारगेट पर थे PM मोदी

Bihar News: 'मुसलमानों को किसी भी हालत में...', लालू के बयान पर आगबबूला हुए सम्राट चौधरी; दे डाली खुली चुनौती

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो में प्रदर्शन, दो जगह लोगों ने दिखाए काले झंडे; सीएम ने कही ये बात

दिलबाग, मोगा। (Punjab Hindi News) आम आदमी पार्टी प्रत्याशी करमजीत अनमोल के पक्ष में रोड शो करने आए मुख्यमंत्री भगवंत मन (CM Bhagwant Mann) को विरोध का सामना करना पड़ा है। ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी के बैनर तले पावर काम के कच्चे मुलाजिमोन यह प्रदर्

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now