Mumbai Fire- भाजपा के दक्षिण मुंबई कार्यालय में लगी आग, सभी सुरक्षित

पीटीआई, मुंबई। दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड अधिकारी के मुताबिक, आग शाम 4 बजकर 35 मिनट पर लगी, जिसे 10 मिनट बाद बुझा दिया गया।

4 1 11
Read Time5 Minute, 17 Second

पीटीआई, मुंबई। दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड अधिकारी के मुताबिक, आग शाम 4 बजकर 35 मिनट पर लगी, जिसे 10 मिनट बाद बुझा दिया गया।

loksabha election banner

घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि आग बिजली के तारों तक ही सीमित रहा। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। हमने एक पानी टैंकर और दमकल गाड़ी तैनात की थी।'

रविवार शाम को मिली आग लगने की सूचना

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, रविवार शाम को मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भाजपा पार्टी कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। बता दें कि भाजपा पार्टी का कार्यालय दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट क्षेत्र में एलआईसी प्रधान कार्यालय के सामने, जीवन बीमा मार्ग पर स्थित है।

10 मिनट के अंदर बुझाया आग

भाजपा कार्यालय में आग लगने की सूचना के बाद, मुंबई पुलिस, बेस्ट और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) वार्ड कर्मचारी सहित कई एजेंसियां ​​घटनास्थल पर पहुंचीं।अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया।नगर निगम अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के महज सात मिनट बाद शाम 4 बजकर 44 मिनट पर आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया।

यह भी पढ़ें:Petrol Pump Owner: विदेश से तेल कंटेनर मंगवाने का दिया झांसा, ठाणे में पेट्रोल पंप मालिक से 1 करोड़ रुपये की ठगी

यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024:'विपक्षी दल अपनी वंशवादी राजनीति बचाने में जुटे हैं', महाराष्ट्र के बुलढाणा में बोले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

HBSE 10th Result 2024: अब इंतजार की घड़ी खत्म, हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख तक होगा घोषित

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, भिवानी।(Haryana Board 10th Results Hindi News) 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम की तैयारियों में जुटा है। विभिन्न 71 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now