स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पटना।Bihar Weather News Today बीते छह दिनों से पटना समेत प्रदेश में पछुआ हवा की रफ्तार कम होने के साथ मौसम में बदलाव आया है। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन भर बादलों की आवाजाही बने होने के कारण तापमान पर इसका प्रभाव पड़ा है।
राजधानी के अधिकतम तापमान में 24 घंटों के दौरान दो डिग्री की गिरावट के साथ सोमवार को 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सिवान का जीरादेई प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।
दो दिनों बाद फिर बादलेगा मौसम
सोमवार को बक्सर, वाल्मीकि नगर, पूसा, अगवानपुर, फारबिसगंज, किशनगंज को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा।
24-26 अप्रैल के बीच पटना समेत दक्षिणी व उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने के साथ भीषण लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। 24 घंटे बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।
25 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे
मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के 14 जिलों में गर्म दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर-पूर्व असम व आसपास एवं मराठवाड़ा व पश्चिम विदर्भ के आसपास बना हुआ है।
इनके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है जबकि शेष भाग शुष्क बना रहेगा। पटना सहित 25 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
यह भी पढ़ें-
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.