अब NDA ने चल दी अंतिम चाल! JDU प्रत्याशी के लिए पूर्णिया पहुंचे चिराग पासवान, भावुक होकर दिलाई पिता की याद

संवाद सूत्र, हरदा (पूर्णिया)। Bihar Politics In Hindiपूर्णिया सीट पर राजद और एनडीए पूरी तरह से जोर लगा रहे हैं। यहां आज प्रचार का दौर थम जाएगा। इससे पहले एनडीए ने अंतिम चाल चल दी है। पूर्णिया केकेनगर प्रखंड अंतर्गत माता कामाख्या स्थान हाई

4 1 17
Read Time5 Minute, 17 Second

संवाद सूत्र, हरदा (पूर्णिया)। Bihar Politics In Hindiपूर्णिया सीट पर राजद और एनडीए पूरी तरह से जोर लगा रहे हैं। यहां आज प्रचार का दौर थम जाएगा। इससे पहले एनडीए ने अंतिम चाल चल दी है। पूर्णिया केकेनगर प्रखंड अंतर्गत माता कामाख्या स्थान हाई स्कूल मैदान पर एक साथ एनडीए के कई स्टार प्रचारक पहुंचे और चुनावी सभा को संबोधित किया।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिंहा और लोजपा (रा) नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) एक साथ हेलीकॉप्टर से मां कामख्या स्थान मंदिर परिसर पहुंचे। यहां लाेगों से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए जदयू प्रत्याशी को लोकसभा भेजने की अपील की।

सम्राट चौधरी ने क्या कहा ?

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में देश और राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है। कहा कि सभी भ्रष्टाचारी नेता एक हो गए हैं तथा जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे दलों से सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने देश और राज्य के विकास के लिए एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील की। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत को आज उस स्थिति में ला दिया है कि पूरी दुनिया उसकी ओर टकटकी लगाकर देख रही है। चाहे आर्थिक मोर्चा हो या विदेश नीति देश आज मजबूत स्थिति में है।

चिराग पासवान ने क्या कहा ?

उन्होंने कहा कि विकसित भारत, समृद्ध बिहार के लिए एनडीए की सरकार का केंद्र में एक बार फिर आना जरूरी है। वहीं, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में जनता ने मतदान देकर पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का जोरदार समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया से उनके पिताजी का पुराना नाता रहा है, यहां के लोग उन्हें तहे दिल से चाहते हैं। इसलिए यहां के लोगों से वे मिलने आए हैं। कहा कि देश और राज्य के विकास के लिए नरेंद्र मोदी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि बहुरुपये नेता लोग यहां जाल बिछाने का प्रयास करेंगे, लेकिन आप सभी जनता को सजग रहना होगा। वहीं, मंत्री बिहार सरकार लेशी सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्णिया सहित पूरे राज्य व देश में भयमुक्त वातावरण बना है। रोजगार व सुरक्षा के साथ महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।

यह भी पढ़ें-

KK Pathak : इन विश्वविद्यालयों ने बढ़ाई केके पाठक की टेंशन, शिक्षा विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा; हाईकोर्ट तक पहुंची बात

Bihar Congress Candidates: कांग्रेस ने इन 5 सीटों पर भी फाइनल किए उम्मीदवार, समस्तीपुर से सन्नी हजारी को टिकट

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

फिरोजपुर में मानसिक रूप बीमार युवक ने की गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, भीड़ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, फिरोजपुर। फिरोजपुर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी (Disrespected Guru Granth Sahib) का मामला सामने आया है। जिले के कस्‍बा जीरा में मानसिक बीमार युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कर दी। इसके बाद वहां मौजूद भीड़

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now