Nawada News- दो महीने शादी का इंतजार नहीं कर सका बर्दाश्त, पहुंच गया थाने; फिर पुलिस ने लिया ये एक्शन

संवाद सूत्र, स्वर्णिम भारत न्यूज़ (नवादा)। Nawada News:मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के कोपीन गांव निवासी रामचंद्र माहतो के 21 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी कुमार व मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के बिसिआईत पंचायत अंतर्गत नीमचक गांव निवासी सुखदेव माहतो की 19 वर्षीय पुत

4 1 12
Read Time5 Minute, 17 Second

संवाद सूत्र, स्वर्णिम भारत न्यूज़ (नवादा)। Nawada News:मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के कोपीन गांव निवासी रामचंद्र माहतो के 21 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी कुमार व मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के बिसिआईत पंचायत अंतर्गत नीमचक गांव निवासी सुखदेव माहतो की 19 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के परिवार वालों ने एक दूसरे का विवाह आषाढ़ में तय किया था।

loksabha election banner

शादी के दो माह पहले ही दुल्हन को ले जाने की जिद्द पर अड़ा दूल्हा

परंतु शादी के दो माह पहले दूल्हा त्रिपुरारी कुमार अहले सुबह बृहस्पतिवार को नीमचक पहुंचकर दुल्हन को साथ ले जाने के लिए जिद्द करने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार वालों ने दूल्हा को बंधक बना लिया एवं उसके परिवार वाले को बुलाने की कोशिश की।

थाने पहुंचा मामला

लेकिन, लड़का के परिवार वाले नीमचक नहीं पहुंच सके। उसके उपरांत लड़की के परिवार वालों ने मेसकौर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेसकौर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार दलबल के साथ नीमचक गांव पहुंचकर दोनों बालिग दूल्हा-दुल्हन को थाने पर ले गए। जहां दोनों पक्षों के परिवार को बुलाकर समझौता के उपरांत दोनों के परिवार वाले एवं दूल्हा दुल्हन एक दूसरे से शादी करने के लिए राजी हो गए।

थाना के पीछे मंदिर में करवा दी शादी, पुलिस बनी गवाह

थाना परिवार व लड़का- लड़की के परिवार वाले की उपस्थिति में थाना परिसर के पीछे शिव मंदिर में ले जाकर दोनों का विवाह करवा दिया गया। दूल्हा ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान पुलिस वाले गवाह भी बने। विवाह के उपरांत दूल्हा अपने साथ दुल्हन को लेकर कोपिन गांव चले गए। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि लड़का- लड़की दोनों बालिग थे। दोनों के परिवार वाले एवं दूल्हा दुल्हन की सहमति से एक दूसरे के साथ विवाह करवा दिया गया।

यह भी पढ़ें

Bihar Voting Time: बिहार में मतदान का समय बदला, जानें नया टाइम; इस वजह से चुनाव आयोग ने लिया फैसला

Manish Kashyap : भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, BJP में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी; क्या अब लड़ेंगे चुनाव?

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Weather Update: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार, अगले पांच दिनों तक वज्रपात की आशंका

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, लखनऊ। (Lucknow Weather Update)उमस भरी गर्मी में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। क्षेत्र में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 13 मई तक लगातार गरज

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now